{"_id":"57e3af714f1c1b9f5da826d6","slug":"india-took-revenge-of-uri-terror-attack-pakistan-out-from-kabaddi-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#uriattcks: भारत का बदला, कबड्डी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#uriattcks: भारत का बदला, कबड्डी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान कबड्डी टीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में आतंकी हमले का असर खेलों पर पड़ना शुरू हो गया है। पाकिस्तान अब 7 अक्तूबर से शुरू होने वाले कबड्डी विश्व कप में भाग नहीं ले पाएगा। अन्य विदेशी टीमों के साथ पाकिस्तान की टीम भी वर्ल्ड कप में भाग लेती, लेकिन उसको भारत आने की अनुमति नहीं दी गई।
हालांकि, इस बारे में आयोजक खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन यह साफ है कि आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की टीम को भारत आने की अनुमति नहीं मिली है। उड़ी में सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही है।
इस बीच अहमदाबाद में सात अक्तूबर से कबड्डी का वर्ल्ड कप होना है। इसमें भारत मेजबान है तो ईरान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, थाईलैंड, जापान, अर्जेंटीना, केन्या की टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन इस वर्ल्ड कप से पाकिस्तान का नाम हटा दिया गया है।

लोगों की भावना को देखते हुए लिया गया फैसला
पाकिस्तान कबड्डी टीम
- फोटो : फाइल फोटो
कबड्डी फेडरेशन के सूत्रों की मानें तो जिस तरह से पाकिस्तान से देश में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं, उसे देखते हुए पाकिस्तान की टीम को भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह पूरी तरह से गलत होगा और देश के लोगों की भावना के खिलाफ है। इसको देखते हुए पाकिस्तानी टीम को वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया है।
देश में आतंकी हमलों के कारण पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस हालात में पाकिस्तान के साथ नहीं खेला जा सकता।
- कुलदीप दलाल, महासचिव हरियाणा कबड्डी फेडरेशन व सदस्य एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया
मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। लेकिन जिस तरह से आतंकी घटना हुई है, उससे देश के लोगों की भावनाएं हर कोई जानता है।
- देवराज चतुर्वेदी, असिस्टेंट सेक्रेटरी एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया