फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Huge crowd of devotees gathered at Golden Temple in Amritsar to celebrate New Year 2024

New Year 2024: नए साल पर स्वर्ण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजी गुरुनगरी

Mon, 01 Jan 2024 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 11:12 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में लाखों श्रद्धालु नया साल मनाने के लिए आते हैं। इसके अलावा अमृतसर में जलियांवाला बाग, राम तीर्थ मंदिर, वाघा बॉर्डर, पार्टीशन म्यूजियम, सिद्ध शक्ति पीठ लाल माता मंदिर, इस्कॉन टेंपल और दुर्ग्याणा मंदिर, किला गोबिंदगढ़, साड्डा पिंड, वार मेमोरियल जैसे स्थलों को देखने के लिए भी आते हैं।

विज्ञापन
Huge crowd of devotees gathered at Golden Temple in Amritsar to celebrate New Year 2024
नव वर्ष पर स्वर्ण मंदिर में उमड़ी संगत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए साल की शुरुआत पर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। रात 12 बजते ही जो बोले सो निहाल के जयकारों से श्री हरमंदिर साहिब और गुरुनगरी गूंज उठी। 
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि नववर्ष पर करीब ढाई लाख श्रद्धालु श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। ढाई लाख से अधिक संगत के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


750 से अधिक कमरे व हॉल फुल
एसजीपीसी की तरफ से श्रद्धालुओं के ठहराव के लिए पूरे प्रबंध व लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि श्री हरमंदिर साहिब के अधीन आते समस्त सात यात्री निवासों के 750 से अधिक कमरे व हॉल फुल हो गए हैं। श्री हरमंदिर साहिब में शुक्रवार देर शाम से ही संगत इकट्ठी होनी शुरू हो गई थी। परिक्रमा के लिए भी श्री हरमंदिर साहिब के चारों तरफ श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब के सरोवर में डुबकी लगा कर स्नान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed