फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Security tightened in Pathankot for Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा: पठानकोट में हाई अलर्ट, 1750 जवान यात्रियों की सुरक्षा में तैनात, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

Tue, 04 Jul 2023 06:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

पठानकोट के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि जिले के सीमावर्ती इलाकों में सेना, सुरक्षा बल व पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। बीएसएफ की ओर से सीमा के निकट सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

विज्ञापन
Security tightened in Pathankot for Amarnath Yatra
पठानकोट में तैनात जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट-माधोपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। 1500 जवानों के अलावा 250 और जवानों को पठानकोट भेजा गया है। इनमें पंजाब पुलिस की टुकड़ियां, कमांडो, अर्धसैनिक बल और बॉर्डर रेंज के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही दो बख्तरबंद और एक सीसीटीवी लगी गाड़ी भी तैनात की गई है। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी राजमार्ग पर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के तहत तैनात किया गया है। राजमार्ग के किनारे सुरक्षा-व्यवस्था उच्च सतर्कता पर है। सुरक्षा बलों और पठानकोट पुलिस ने हाईवे पर जांच तेज कर दी है। पुलिस समय-समय पर होटलों में भी जांच कर रही है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो सके।

विज्ञापन

1500 जवान कर रहे यात्रियों की निगरानी

पठानकोट के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि जिले के सीमावर्ती इलाकों में सेना, सुरक्षा बल व पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं। बीएसएफ की ओर से सीमा के निकट सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। सभी बॉर्डर पुलिस चौकियों पर तैनात जवान सतर्क हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन




रात में हाईवे पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। सेना, सीआरपीएफ व पुलिस के जवान हाई अलर्ट पर हैं। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों की सुरक्षा में 1500 जवान पठानकोट में तैनात हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है और हॉटस्पॉट नाकों पर चार से पांच जवानों को तैनात रखा गया है।

आतंकी बना सकते हैं निशाना

पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने हाल ही में पठानकोट का दौरा किया था। यहां उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि आतंकी किसी भी समय यात्रा को निशाना बना सकते हैं, इसलिए सुरक्षा बल पूरी तरह से चौकस रहें। यात्रा को सफल बनाने की पंजाब पुलिस के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पठानकोट-लखनपुर बैरियर और अमृतसर से लखनपुर बैरियर तक दोनों हाईवे पर पेट्रोलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed