{"_id":"56eb74f54f1c1b18318b456b","slug":"heirless-child-lawaris-child-mohali-police-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली बैरियर पर मिला बच्चा, खुद को बता रहा हरिद्वार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली बैरियर पर मिला बच्चा, खुद को बता रहा हरिद्वार का
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-6 के बैरियर पर बुधवार शाम एक बच्चा लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिसकर्मी ने जब उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि वह हरिद्वार का रहने वाला है। बच्चे की उम्र करीब पांच साल है और उसने अपना नाम दुर्गेश बताया।
इसके अलावा वह कुछ और नहीं बता पाया। इसके बाद बच्चे को पुलिस चौके ले जाया गया। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद बाल सुरक्षा अफसर को सौंप दिया है। फिलहाल बच्चे को पडियाला स्थित प्रभ आसरा केंद्र भेज दिया गया है।
जिला पुलिस ने हरिद्वार समेत सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया है। वहीं, केंद्रीय सरकार के खो जाने वाले बच्चों के पोर्टल पर इस संबंध में जानकारी अपलोड कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से बच्चे के परिवार वालों से मिलाने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
अच्छे घर का है बच्चा, हिंदी बोलता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा अच्छी मिडिल क्लास फैमिली का है। हिंदी में बात करता है। हालांकि, वह अपने बारे में ज्यादा बता नहीं पा रहा है। जबकि बच्चे की आदतें काफी अच्छी हैं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी को भी बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत 97817-00013 या 98159-33498 पर कॉल करें।