{"_id":"5eba85198ebc3e90294c39ba","slug":"heart-attack-to-hockey-legend-balbir-singh-senior-doctors-stayed-hime-on-ventilator","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
चंडीगढ़: हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक
Tue, 12 May 2020 05:19 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 12 May 2020 05:19 PM IST
सार
- फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती पूर्व ओलंपियन की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे डॉक्टर
- परिजन, खेल जगत के दिग्गज और प्रशंसक लगातार कर रहे उनके स्वस्थ्य होने की कामना
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व ओलंपियन व हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुबह 9 बजे से ही उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। यह जानकारी बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने दी।
विज्ञापन
कबीर ने बताया कि डॉक्टर उनकी हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। उनके टेस्ट जारी हैं। उधर, बलबीर सिंह सीनियर को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनने के बाद उनके परिवार से जुड़े लोग, हॉकी और अन्य खेलों के दिग्गज खिलाड़ी और प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर के कई टेस्ट शनिवार को कराए गए थे। इनमें कोरोना का टेस्ट भी शामिल था, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई है, जोकि निगेटिव है।
विज्ञापन
कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बलबीर सिंह सीनियर के परिवार वालों के लिए अभी राहत भरी खबर थी कि मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि बीते शुक्रवार को हॉकी लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके चलते उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था।
विज्ञापन
बलबीर सिंह सीनियर को पिछले साल जुलाई 2019 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
गौरतलब है कि बलबीर सिंह सीनियर लंदन ओलंपिक 1948, हेलसिंकी ओलंपिक 1952 और मेलबर्न ओलंपिक 1956 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 1956 के ओलंपिक में वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने थे। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप 1971 में ब्रॉन्ज और वर्ल्ड कप 1975 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच थे।