फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana ministry expansion, vipul goyal, manish grovar, banwari lal, cm khattar, haryana

हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 नए मंत्री बने, दो का पत्ता कटा

Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
haryana ministry expansion, vipul goyal, manish grovar, banwari lal, cm khattar, haryana
हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार आज हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार हो ही गया। मुख्यमंत्री खट्टर ने तीन नए मंत्रियों को शामिल करके सभी पद भर दिए। अब हरियाणा में विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्रियों का एक भी पद रिक्त नहीं है। वहीं, दो मंत्रियों का पत्ता कट गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सिफारिश पर सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ की ओर से सौंपे गए इस्तीफों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने सत्ता में आने के बाद 24 जुलाई 2015 को मंत्रिमंडल में पहला विस्तार किया था। जिसमें कृष्णलाल पंवार को कैबिनेट तथा घनश्याम सर्राफ व विक्रम सिंह ठेकेदार को राज्यमंत्री बनाया गया था। इन तीन मंत्रियों में घनश्याम सर्राफ तथा विक्त्रस्म ठेकेदार का प्रदर्शन सही नहीं रहा। जिसके चलते शुक्त्रस्वार को मंत्रीमंडल से उनकी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता व मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के चलते जहां दो मंत्रियों को सरकार से बाहर कर दिया गया वहीं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने अब फरीदाबाद से पहली बार चुनाव जीतकर आए विपुल गोयल, रोहतक से पहली बार चुनाव जीतकर आए मुनीष ग्रोवर तथा बावल से पहली बार चुनाव जीतकर आए डॉ.बनवारी लाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें काम करने का अवसर दिया है।

हरियाणा मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री

haryana ministry expansion, vipul goyal, manish grovar, banwari lal, cm khattar, haryana
हरियाणा राजभवन में मंत्रिमंडल विस्तार समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा राजभवन में मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की परामर्श पर विपुल गोयल, मनीष कुमार ग्रोवर और डा. बनवारी लाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ समारोह में विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री जबकि मनीष कुमार ग्रोवर और डॉ. बनवारी लाल को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई। तीन मंत्रियों के मंत्रिमंडल में शामिल होने से हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित मंत्रियों की संख्या 14 हो गई। इनमें आठ कैबिनेट मंत्री, दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा तीन राज्यमंत्री शामिल हैं।

शपथ समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन सहित हरियाणा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, विधायक तथा वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा शपथ लेने वाले मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य व समर्थक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed