फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana jat protest, haryana jat samiti, akhil bhartiya jat samiti, haryana news, fatehabad news

जाटों की चेतावनी, मुकदमे वापिस न हुए तो फिर से होगा आंदोलन

Fri, 11 Mar 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 11 Mar 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
haryana jat protest, haryana jat samiti, akhil bhartiya jat samiti, haryana news, fatehabad news
हरियाणा जाट आंदोलन - फोटो : फाइल फोटो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने ऐलान किया कि अगर जाटों पर दर्ज मुकदमे वापिस नहीं लिए तो फिर से आंदोलन होगा। उन्होंने एक बार फिर से कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने प्रदेश सरकार के जाट मंत्रियों को भी लपेटे में लिया। बुधवार को अनाजमंडी स्थित अपने प्रतिष्ठान पर सूबे सिंह ने कहा कि सांसद सैनी, कैप्टन अभिमन्यु एवं ओपी धनखड़ सरीखे जाट मंत्रियों का इलाज बटन दबाकर करेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर जाट आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए गए तो जाट समाज एक बार फिर से सड़कों पर उतरेगा। ढाका ने कहा कि 14 मार्च को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञापन में जाट समुदाय के आंदोलनकारियों पर दर्ज किए गए मामलों को खारिज करने की मांग की जाएगी। ढाका ने चेतावनी दी कि अगर ज्ञापन सौंपने के 72 घंटों में सरकार ने मुकदमे रद्द नहीं किए तो 75वें घंटे में जाट समाज एक बार फिर से सड़क पर आंदोलन शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी के बोल पर सरकार लगाती लगाम तो नहीं बिगड़ती बात
जाट आंदोलन में हुई तबाही के लिए जाटों को जिम्मेदार मानने से इंकार करते हुए सूबे सिंह ने कहा कि जाट आंदोलनकारियों ने कुछ जगह तोड़-फोड़ जरूर की होगी लेकिन आगजनी और लूटमार में उनका कोई रोल नहीं है। उन्होंने जाट आंदोलन के लिए कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर शुरू से ही सांसद सैनी पर लगाम लगाई गई होती तो बात इतनी ना बिगड़ती।


पुलिस ने कोई भी कार्यक्रम न करने की थमाई नोटिस
सूबे सिंह ढाका ने पत्रकारों को बताया कि सदर थाना की ओर से उन्हें नोटिस मिला है जिसमें उन्हें कहा गया है कि वो किसी भी प्रकार का सम्मेलन या कार्यक्रम नहीं कर सकते क्योंकि इससे अमन-चैन बिगड़ने का खतरा है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वो खुद भट्टू में रेलवे ट्रैक के पास धरना दे रहे थे लेकिन उनको भूना के ढाणी गोपाल में रोड जाम मामले में फंसा दिया। इस मौके पर अनेक जाट नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed