{"_id":"573f1b7c4f1c1bad63ac6f8d","slug":"haryana-govt-suspended-ten-dsp-and-three-hcs-officer-due-to-voilence-in-jat-protest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश कमेटी रिपोर्ट की गाज गिरी, सरकार ने सस्पेंड किए 13 अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश कमेटी रिपोर्ट की गाज गिरी, सरकार ने सस्पेंड किए 13 अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा सरकार ने दस डीएसपी और तीन एसचीएस सस्पेंड कर दिए हैं। सरकार ने होम सेक्रेट्री पीके दास को गृह विभाग से हटाने के बाद एचसीएस और एचपीएस अधिकारियों पर नजरें टेढ़ी की हैं। तत्काल प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों और दस डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
कार्रवाई का अगला दौर भी जल्द ही देखने को मिलेगा। नए गृह सचिव रामनिवास के साथ वीरवार को हुई मुख्मयंत्री की बैठक के बाद इन अधिकारियों पर गाज गिरी है। सूत्रों के मुताबिक यह फैसला कल ही हो गया था, लेकिन कार्रवाई संबंधी आदेश शुक्रवार को हुए हैं।
सरकार के आदशों के मुताबिक तीन एचसीएस अधिकारी निलंबित किए गए हैं। जिसमें धर्मेन्द्र सिंह, पंकज कुमार और जगदीप सिंह का नाम शामिल है। तीनो अधिकारी क्रमश्: गोहाना, झज्जर और हांसी में एसडीएम के तौर पर तैनात थे। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय चंडीगढ़ में मुख्य सचिव कार्यालय की सर्विस शाखा में होगा। वे मुख्य सचिव की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोडे़ंगे।

Trending Videos
इन 10 डीएसपी को सस्पेंड किया गया
पंचकूला में सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली
- फोटो : amar ujala
निलंबित किये गए पुलिस उप-अधीक्षकों में सुखबीर सिंह, डीएसपी, राज्य अपराध शाखा (एससीबी) (इससे पूर्व डीएसपी रोहतक एट कलानौर के रूप में तैनात), सुरेन्द्र सिंह, डीएसपी, एससीबी (इससे पूर्व डीएसपी, महम के रूप में तैनात), विजेन्द्र सिंह, डीएसपी मुख्यालय, रोहतक और पवन कुमार, डीएसपी, रोहतक शामिल हैं।
अन्य ऐसे अधिकारियों में जगत सिंह, डीएसीपी, बेरी, संदीप मलिक, डीएसपी, सीआईडी (इससे पूर्व डीएसपी, हांसी के रूप में तैनात), राजबीर सिंह, डीएसपी, लोहारू और विनोद कुमार, एसीपी, फरीदाबाद (इससे पूर्व डीएसपी, गोहाना के रूप में तैनात) शामिल हैं। सुनील कुमार, डीएसपी, सोनीपत और सतीश कुमार, डीएसपी, खरखौदा (इससे पूर्व डीएसपी, गन्नौर के रूप में तैनात) को भी निलंबित किया गया है।