{"_id":"56fa357c4f1c1ba124f001c9","slug":"haryana-congress-ashok-tanwar-jat-andolan-haryana-government-asandh-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की लापरवाही से हरियाणा में हुआ उपद्रव : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की लापरवाही से हरियाणा में हुआ उपद्रव : तंवर
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध।
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की राजनीति कर रही है। प्रदेश में गत दिनों जो उपद्रव हुआ, इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। जब प्रदेश में चार दिनों तक सड़कों पर जाम लगा रहा तो सरकार ने कोई निर्णय क्यों नहीं लिया। वे सोमवार को श्रीबाला सुंदरी मंदिर और धर्मशाला में धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा श्रवण के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर विरेंद्र पर दर्ज हुए देशद्रोह के मामले पर कहा कि नेताओं पर तो अक्सर मामले दर्ज हो जाते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी को न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। इसलिए सरकार को इस मामले की ओर गहराई से जांच करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधायक एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलाने के पक्ष में है। पंजाब में भाजपा समर्थित सरकार है तथा केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। यदि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करे तो प्रदेश को उसके हिस्से का पानी मिल सकता है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव व युवा नेता पंकज पुनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को धान के उचित दाम नहीं दिए हैं। इससे किसानों की फसल कौड़ियों के भाव बिकी है। उन्होंने कहा कि मौसम की मार से प्रभावित फसल के लिए भी सरकार द्वारा अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में बिजली व तेल के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर अन्य चीजों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता के साथ जो वादे किए सरकार के उनके मुताबिक काम नहीं कर रही है। इससे प्रदेश की जनता में सरकार की नीतियों के प्रति गहरा रोष है। इस मौके पर सतीश कुमार गर्ग, महाबीर बंसल, रोशनलाल बिंदल, ईश्वर सैणी, कुलदीप, सुनील कौशिक आदि मौजूद रहे।