फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana budget: statement of haryana's leaders

हरियाणा बजट को मुख्यमंत्री समेत सत्तापक्ष ने सराहा

Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Mar 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
haryana budget: statement of haryana's leaders
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2016-17 के राज्य के बजट को विकासोन्मुखी, समाज के सभी वर्गों को लाभ प्रदान करने वाला और सबका साथ-सबका विकास की मूल भावना को दर्शाने वाला बताया है। यह कर मुक्त बजट कृषि और उद्यम क्षेत्रों में और अधिक रोजगार सृजित करेगा।

विज्ञापन


बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर और आधारभूत संरचना विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बजट में कौशल विकास और युवाओं के लिए रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी गई है। बजट सरकार की सोच को पर्याप्त रूप से परिलक्षित करता है और यह प्रदेश में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

 
विकास की गति बढ़ाने वाला बजट: कविता जैन
चंडीगढ़। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा है कि बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए जहां 23 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है, वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के लिए भी 22.8 प्रतिशत वृद्धि करके राज्य सरकार ने विकास की गति को बढ़ाने का काम किया है। साल 2016-17 में 1207 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे महिलाओं के सशक्तीकरण, लड़कियों एवं बच्चों के पोषण, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जाने कार्यों में गति आएगी। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से शत-प्रतिशत पेंशन लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही हैं।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मिलेगी नई दिशा: राव नरबीर सिंह
हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने बजट को बेहतरीन बताया है। कहा है कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा प्रदान करेगा। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए घोषित की गई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश की यातायात व्यवस्था को एक नया आयाम साबित होगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि बजट में भवन एवं सड़क क्षेत्र के लिए 4485.11 करोड़ रुपये आवंटित करने प्रस्तावित हैं। केंद्र सरकार ने हरियाणा के लिए 906 किमी लंबे 9 राष्ट्रीय राजमार्ग तथा इस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस-वे घोषित किये हैं, जिनके क्रियान्वयन में बजट से मदद मिलेगी।
 
बजट विकासोन्मुखी और संतुलित: रामबिलास शर्मा
हरियाणा के संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बजट को महिला शिक्षा को बढ़ावा देने वाला, विकासोन्मुखी, करमुक्त और संतुलित बजट बताया है। बजट में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा के लिए 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस बजट से जहां महिला शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा वहीं ‘‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान’’  को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने बजट को जनता की उम्मीदों के अनुरूप बताते हुए कहा कि बजट से निश्चित रूप से अच्छे परिणाम आएंगे। बजट अनुमान 2016-17 में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर शिक्षा के लिए 13043.84 करोड़ रुपये के कुल योजनागत परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है, जोकि गत वर्ष के आवंटन की तुलना में 20.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।


कृषि क्षेत्र में किए बजट प्रावधानों को धनखड़ ने सराहा
हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने वर्ष 2016-17 के बजट के बारे में कहा है कि इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 13494 करोड़ रुपये तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत को 2824.47 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान किया गया। कृषि के क्षेत्र के किए गए प्रावधानों से वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में मदद मिलेगी। इसमें कृषि बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ-साथ किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए अनेक प्रकार के प्रस्ताव भी किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed