{"_id":"57492d224f1c1b9b376910c9","slug":"haryana-bjp-subhash-brala-haryana-state-president-haryana-bjp-new-executive-team-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP \u0928\u0947 \u0918\u094b\u0937\u093f\u0924 \u0915\u0940 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0940 \u0928\u0908 \u0915\u093e\u0930\u094d\u092f\u0915\u093e\u0930\u093f\u0923\u0940, \u092f\u0947 \u0930\u0939\u0940 \u092a\u0942\u0930\u0940 \u0938\u0942\u091a\u0940","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
BJP ने घोषित की हरियाणा की नई कार्यकारिणी, ये रही पूरी सूची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by:
Updated Sun, 29 May 2016 10:14 AM IST
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
- फोटो : फाइल फोटो
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपनी प्रदेश टीम के पदाधिकारियों, मोर्चे के अध्यक्ष, विभागीय प्रमुखों के अलावा प्रकोष्ठ संयोजकों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी बंतो कटारिया, नीरा तोमर, कविता चौधरी, अरविंद यादव, जेपी दलाल के अलावा धर्मपाल शर्मा को दी गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री के तौर पर सुरेश भट्ट, संदीप जोशी, संजय भाटिया, वेदपाल एडवोकेट को शामिल किया गया है।
गार्गी कक्कड़, किरण कलकल, जवाहर सैनी, मुकेश गौड़, सत्यवान शेरा, कर्णसिंह रानौलिया, मनीष मित्तल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेन्द्र गुप्ता को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है जबकि युवा मनीष यादव को युवा मोर्चा,निर्मल बैरागी को महिला मोर्चा, समय सिंह भाटी को किसान मोर्चा, रामअवतार वाल्मीकि को अनुसूचित जाति मोर्चा और मदन चौहान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
वीरकुमार यादव, राजीव जेटली, रमन मलिक, संजय शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है जबकि प्रदेश सह-प्रवक्ता की जिम्मेवारी रेणू भाटिया, सत्यव्रत शास्त्री, सत्यप्रकाश जसवंता, भारत भूषण जुयाल को सौंपी गई है। पार्टी की ओर से घोषित विभागीय प्रमुखों में राजीव जैन को मीडिया प्रमुख बनाया गया है जबकि मीडिया संपर्क की जिम्मेवारी सूरजपाल अम्मू को दी गई है।
पत्रिका प्रकाशन एवं साहित्य निर्माण विभाग के प्रमुख की जिम्मेवारी प्रो. वीरेन्द्र चौहान जबकि सुशासन एवं केन्द्र-राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग का प्रमुख गोविंद भारद्वाज को बनाया गया है। घनश्याम दास अरोड़ा को प्रशिक्षण विभाग का प्रमुख बनाया गया है जबकि शैलेन्द्र पांडेय को सह-प्रमुख बनाया गया है। मास्टर हरि सिंह को नीति विषयक एवं शोध विभाग का प्रमुख बनाया गया है।
अशोक सुखीजा को डॉक्यूमेंटेशन एवं ग्रंथालय विभाग का प्रमुख बनाया गया है। सहयोग, आपदकीय एवं सेवाएं विभाग के प्रमुख का कार्यभार अजय मित्तल को सौंपा गया है जबकि आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख विक्रम गौड़ को बनाया गया है। दीपक मनचंदा को कानूनी एवं विधिक विभाग का प्रमुख बनाया गया है। चुनाव प्रबंधन विभाग का प्रमुख ललित बत्रा, चुनाव आयोग संपर्क का प्रमुख विशाल सेठ, अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग का प्रमुूख संजय आहूजा को बनाया गया है।
कार्यकारिणी में कई प्रकोष्ठों के नए संयोजकों की भी जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। घुम्मन सिंह किरमिच को विधि प्रकोष्ठ, छतरपाल सिंह को बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ, सतीश खोला को व्यावसायिक प्रकोष्ठ, चेतन शर्मा को खेल प्रकोष्ठ, हुक्म सिंह भाटी को सहकारिता प्रकोष्ठ, कर्नल आरएस सुहाग को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ,विक्रांत धमीजा को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, रामावतार शर्मा को शिक्षा जबकि बलराज कुंडू को पंचायती प्रकोष्ठ के संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गई है।