{"_id":"56f0e0224f1c1b7732f14d24","slug":"haryana-assembly-session-haryana-budget-haryana-govt-haryana-news-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के दूसरे बजट में भी नहीं दिखी घोषणा पत्र की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के दूसरे बजट में भी नहीं दिखी घोषणा पत्र की झलक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Mar 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा में बजट पेश करने जाते हुए कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की ओर से पेश किए गए बजट में केंद्र सरकार की योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने का दावा किया गया है, वहीं बजट पेश करते समय उन्होंने शुरू से लेकर अंत तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय का विशेष उल्लेख किया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता, ‘बाधाएं आती हैं आएं, कदम मिलाकर चलना होगा’ से की।
भाजपा ने अपने दूसरे बजट में भी चुनावी घोषणा पत्र को छूने से परहेज किया है। हालांकि, वित्त मंत्री ने दावा किया कि सरकार घोषणा पत्र के मुकाबले कई गुना अधिक काम कर चुकी है। बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें हरियाणा में लागू किए जाने का प्रावधान रखा गया है।
बजट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए तो 300 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है, लेकिन अपनी तरफ से राज्य स्तर पर इस तरह की कोई योजना चलाने की बात नहीं की गई है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के ‘हर खेत को पानी’ उपलब्ध करवाने के सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए राज्य सरकार की ओर से कई नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर समेत कई वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली की तारीफ की।