{"_id":"57d022ae4f1c1b3639317fc0","slug":"gurpreet-ghuggi-attacks-on-sucha-singh-chotepur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटेपुर को पद से हटाने को लेकर नए कन्वीनर घुग्गी का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटेपुर को पद से हटाने को लेकर नए कन्वीनर घुग्गी का बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gurpreet guggi on Chotepur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाए जाने के मामले में पंजाब में आप के नए कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बड़ा बयान दिया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को पद से हटाया गया न कि पार्टी ने निकाला गया। वह जल्दबाजी कर बैठे। यह बातें बुधवार को पार्टी के नए पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहीं।
घुग्गी श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में घुग्गी ने कहा कि वह कनवीनर बनने के हरमंदिर में आशीर्वाद लेने आए हैं। इस दौरान पत्रकारों से छोटेपुर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुच्चा सिंह एक अच्छे नेता थे और उन्होंने पार्टी के लिए काफी काम भी किया। एक आरोप लगने पर वह जल्दी कर गए लेकिन अब तीर निकल चुका है।

छोटेपुर पद से हटाए गए, पार्टी ने नहीं: घुग्गी
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी
- फोटो : फाइल फोटो
गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने यह भी आशा जताई कि अपनी पंजाब यात्रा दौरान केजरीवाल रूठों का मनाने का प्रयास करेंगे। सरकार की नीतियों के बारे में बात करते हुए घुग्गी ने कहा कि इनके कारण पंजाब का युवा बर्बाद हो गया।
प्रदेश में भूमाफिया, खनन माफिया, ट्रक माफिया और न जाने कितने माफिया हैं, जिन्होंने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आते ही सबसे पहले इन माफियाओं पर अंकुश लगाए और जनता को स्वच्छ प्रशासन देगी। नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से बनाए जा रहे फ्रंट के बारे में उन्होंने कहा कि चुनावों में इस तरह के कई फ्रंट सामने आएंगे। इससे आप को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि आप का मुकाबला सबसे होगा और केजरीवाल के मार्गदर्शन उनकी पार्टी 2017 में सरकार बनाएगी।