{"_id":"646bb3aecae5cac3e70e1cc5","slug":"group-of-sikh-pilgrims-will-not-go-from-india-to-pakistan-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भारत से पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बिगड़े राजनीतिक हालात के बाद दौरा किया गया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भारत से पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बिगड़े राजनीतिक हालात के बाद दौरा किया गया रद्द
Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 May 2023 12:00 AM IST
सार
एसजीपीसी के यात्रा विभाग के प्रभारी कुलविंदर सिंह और एसजीपीसी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए 21 जून को जत्था पाकिस्तान रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
अटारी-वाघा सीमा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर इस बार सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान नहीं जाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। एसजीपीसी के यात्रा व जत्था विभाग के प्रभारी भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में बिगड़े राजनीतिक हालात और गुरु साहिब के शहीदी दिवस की तिथियों में अंतर के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एसजीपीसी को सूचना भेजी थी कि इस बार पाकिस्तान में हालात ठीक नहीं हैं। अगर भारत से सिख श्रद्धालुओं का कोई जत्था पाकिस्तान भेजा जाता है तो उसे आठ दिनों से अधिक का समय नहीं दिया जाएगा। जत्थे को एक दिन से अधिक एक स्थान पर रुकने की इजाजत नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या भी कम करने को कहा गया था। पहले यह जत्था आठ जून को पाकिस्तान के लिए रवाना किया जाना था, जिसे 16 जून को भारत लौटना था।
विज्ञापन
भारत-पाक अलग-अलग दिनों में मनाएंगे शहीदी दिवस
मूल नानक शाही कैलेंडर और संशोधित नानक शाही कैलेंडर की तिथियों में काफी अंतर है। दौरा रद्द होने के पीछे एक कारण यह भी है। संशोधित नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक एसजीपीसी 23 मई को श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मना रही है जबकि पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मूल नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक 16 जून को गुरुद्वारा श्री डेरा साहब (लाहौर) में शहीदी दिवस मनाएगी।
विज्ञापन
अब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर जाएगा जत्था
एसजीपीसी के यात्रा विभाग के प्रभारी कुलविंदर सिंह और एसजीपीसी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए 21 जून को जत्था पाकिस्तान रवाना किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। यह जत्था पाकिस्तान के विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करेगा।