{"_id":"56ea28494f1c1b25778b48e2","slug":"former-cm-bhupinder-singh-hooda-clu-scam-dlf-land-scam-dhindra-commission-haryana-news-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CM हुड्डा की मुश्किलें बढ़ी, वाड्रा मामले में तलब हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व CM हुड्डा की मुश्किलें बढ़ी, वाड्रा मामले में तलब हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें दो बड़े मामलों में ढींगरा आयोग ने तलब किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा और रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के जमीन सौदों की जांच कर रहे जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग ने हुड्डा को जांच में शामिल होने और गवाही के लिए तलब किया है।
हुड्डा को नोटिस भेजकर 21 मार्च को गुड़गांव स्थित आयोग के मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। हुड्डा को शिकोहपुर, सिंकदरपुर बड़ा और खेड़की दौला गांव में दिए गए सीएलयू और जमीनों के लाइसेंस के मामले में गवाही के लिए बुलाया गया है। हुड्डा को नोटिस इसलिए दिया गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री रहते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्रालय भी उनके पास ही था।