{"_id":"5e95c3dc8ebc3e72f126ce89","slug":"first-case-of-coronavirus-positive-found-in-punjab-s-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का एक और जिला आया कोरोना की चपेट में, 60 वर्षीय बुजुर्ग हुआ संक्रमित, अमृतसर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का एक और जिला आया कोरोना की चपेट में, 60 वर्षीय बुजुर्ग हुआ संक्रमित, अमृतसर रेफर
Tue, 14 Apr 2020 07:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर के गांव भैणी पसवाल का 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सिविल सर्जन किशन चंद ने बताया कि उक्त मरीज कुछ दिन पहले जालंधर के एक अस्पताल में अपने भाई का उपचार करवाने गया था। मरीज के भाई की मौत हो गई थी। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मरीज जालंधर के अस्पताल में किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आया था। मरीज की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया है। डीसी गुरदासपुर मोहम्मद इश्फाक, एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, सिविल सर्जन गांव पहुंचे और उसे सील कर मरीज के परिजनों के सैंपल लिए। डीसी की ओर से भैणी पसवाल के तीन किलोमीटर के दायरे को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहां कर्फ्यू की सारी ढील खत्म करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दो अस्पताल सील
वहीं जानकारी के अनुसार मरीज शनिवार को पुराना शाला स्थित विरदी अस्पताल चेकअप करवाने गया। वहां भर्ती करने से मना करने पर वह शनि मंदिर रोड स्थित अरोड़ा अस्पताल में शनिवार को दाखिल भी हुआ। अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मरीज को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। प्रशासन की ओर से विरदी और अरोड़ा अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों का सैंपल लेकर अस्पताल सील कर दिए गए हैं। मरीजों को क्वारंटीन किया गया है और उन मरीजों की लिस्ट बनाई जा रही है जो अस्पतालों में उस दौरान उपचार के लिए आए थे या दाखिल हुए थे।