फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   election for rajya sabha seat controversy in haryana, strict action by EC

हरियाणा राज्यसभा सीट विवाद पर चुनाव आयोग सख्त, उठाए कदम

Thu, 16 Jun 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Jun 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
election for rajya sabha seat controversy in haryana, strict action by EC
निर्वाचन आयोग - फोटो : file

हरियाणा की राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने तीनों उम्मीदवारों को चंडीगढ़ बुलाया है। तीनों उम्मीदवारों को वीरवार को विधानसभा सचिवालय में मतदान प्रक्रिया की रिकार्डिंग दिखाई जाएगी। तीनों के अलावा दूसरा कोई अन्य व्यक्ति यह रिकार्डिंग नहीं देख सकेगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया व अन्य अधिकारी ने विधानसभा पहुंच कर जरूरी जानकारी हासिल की थी। चुनाव में मुकाबला भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा और इनेलो समर्थित आरके आनंद के बीच था। इसमें चंद्रा की जीत हुई। इसके बाद इनेलो ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर ही आयोग की टीम मंगलवार को विधानसभा पहुंची थी। मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव के तुरंत बाद इंडियन नेशनल लोकदल ने धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों पर मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया था। कहा था कि कांग्रेसी विधायकों ने जानबूझ कर इस तरह से मतदान किया कि उनके मत रद हो जाएं। सूत्रों के मुताबिक  रिकार्डिंग देखने के बाद इस पूरे प्रकरण से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद हुए 14 मतों पर उठे सवाल: राज्यसभा चुनाव में बीरेंद्र सिंह को 40, आरके आनंद को 21 और सुभाष चंद्रा को 15 मत प्राप्त हुए थे। 14 मत रद होने के कारण बीरेंद्र सिंह 26 मतों पर ही विजयी हो गए। बाकी बचे बीरेंद्र सिंह के 40 में से 14 मत सुभाष चंद्रा के खाते में जुड़ गए और चंद्रा का आंकड़ा 29 तक पहुंच गया। 


भरोसा टूटने पर आनंद ने की थी शिकायत: आरके आनंद चूंकि सोनिया के दरबार में हाजिरी लगा कर आए थे। इसलिए उन्हें पूरा भरोसा था कि इनेलो के समर्थन के साथ उन्हें कांग्रेस का भी समर्थन मिलेगा और वे चुनाव जीत जाएंगे, लेकिन हारने के बाद आनंद ने भी चुनाव आयोग से इस पूरी प्रक्रिया पर उंगली उठाते हुए शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed