फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dsp vigilence desh bandhu ready to be witness against formar cm bhupinder singh hooda

हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं, DSP विजिलेंस बनेंगे गवाह, सीएम को लिखा पत्र

Mon, 05 Sep 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
dsp vigilence desh bandhu ready to be witness against formar cm bhupinder singh hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएसपी विजिलेंस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गवाह बनने की पेशकश की है। हरियाणा के बिजली विभाग में डीएसपी विजिलेंस के पद पर तैनात एचपीएस अधिकारी देशबंधु पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ गवाह बनने को तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


देशबंधु ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पत्र लिखकर गवाह बनने की पेशकश की है। उन्होंने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वे कई साल तक मुख्यमंत्री निवास पर सुरक्षा में तैनात रहे हैं, इसलिए बहुत कुछ जानते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक देशबंधु के इस कदम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। देशबंधु का कई माह तक अंबाला-पंचकूला के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के साथ विवाद चलता रहा। उस समय देशबंधु यहां एसीपी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी गवाह बनाए तो पेश करेंगे सबूत

dsp vigilence desh bandhu ready to be witness against formar cm bhupinder singh hooda
हरियाणा में जाटलैंड की राजनीति के दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
देशबंधु की मां ने ओपी सिंह के साथ उनके विवाद के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके परिवार का इतिहास जनसंघ से जुड़ा रहा है। इसी वजह से हुड्डा सरकार में दस सालों से देशबंधु को परेशान किया जाता रहा है।

देशबंधु की मां के इस पत्र के बाद ओपी सिंह और देशबंधु दोनों के तबादले हो गए थे। देशबंधु डीएसपी विजिलेंस (बिजली) के पद पर भेज दिए गए थे। उन्होंने हुड्डा के विरुद्ध चल रही सीबीआई जांच में गवाह बनने की पेशकश कर राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

देशबंधु ने दावा किया है कि कई मामलों खासकर जमीन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी होती रही है। गड़बड़ी के इस खेल में सरकार के साथ अधिकारियों की मिलीभगत भी रहती थी। उन्होंने कहा है कि यदि जांच एजेंसी उनको गवाह बनाती है तो वह अपने दावे के पक्ष में एजेंसी के सामने सबूत पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed