{"_id":"5f5f7f7509f4430c540d81ce","slug":"drone-spotted-at-a-village-near-indo-pak-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की नापाक साजिश, पंजाब में फिर दिखे ड्रोन, सेना का तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक की नापाक साजिश, पंजाब में फिर दिखे ड्रोन, सेना का तलाशी अभियान जारी
Mon, 14 Sep 2020 08:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 14 Sep 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन के बारे में सेना और पुलिस को जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में पाकिस्तान की सीमा पर स्थित गांव जग्गू चक्क में दो बार लोगों ने ड्रोन देखा। यह गांव बॉर्डर से चार किमी की दूरी पर स्थित है। खबर सुनते ही पहले से मुस्तैद बीएसएफ और चौकस हो गई। उन्होंने सरहद पर तलाशी अभियान चलाया। वहीं बहरामपुर थाना की पुलिस और सेना ने भी जगह-जगह छानबीन की।
विज्ञापन
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि गांव जग्गू चक्क में उन्हें ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली। यह सरहद से करीब चार किमी दूर स्थित है। हालांकि सरहद पर जवानों ने किसी भी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं देखी। उन्होंने बताया कि फिर भी एहतियात के तौर पर इलाके में छानबीन की गई। शर्मा का कहना है कि देखने वालों ने बताया कि रात में ड्रोन में लाइट भी चमक रही थी।
विज्ञापन
सुबह उसे दोबारा उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि गांव में ही किसी शरारती तत्व ने ड्रोन उड़ाया हो। बीएसएफ के जवान सरहद पर पूरी तरह से मुस्तैद हैं। थाना प्रभारी बहरामपुर अमतेश सिंह ने बताया कि गांव जग्गू चक्क निवासी कुलदीप सिंह रिटायर्ड फौजी हैं। वह पुलिस में भी एएसआई थे। उन्होंने सूचित किया कि देर रात गांव में करीब साढ़े आठ बजे ड्रोन उड़ रहा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे भी ड्रोन देखा गया। पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। अब घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन