फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth ran away with rifle from police station in Gurdaspur

गुरदासपुर में मची अफरा-तफरी: थाने से संतरी की राइफल लेकर भागा व्यक्ति, पुलिस ने घेरा तो किया आत्मसमर्पण

Mon, 03 Oct 2022 08:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Oct 2022 08:25 PM IST
सार

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। गुरदासपुर के एसएसपी दीपक हिलोरी का कहना है कि आरोपी युवक ने थाने में जाकर संतरी से राइफल छीनी थी। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Youth ran away with rifle from police station in Gurdaspur
आत्मसमर्पण करता व्यक्ति और कमरे के बाहर खड़ी पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति थाना धारीवाल से संतरी की एमएलआर राइफल लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर राइफल लेकर भागने की कहानी बताई। पुलिस ने जब युवक को घेर लिया तो उसने आत्मसमर्पण कर दिया। उधर, थाना धारीवाल की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबकि गांव गुरदास नंगल निवासी जसविंदर सिंह का अपने ही गांव के कुछ लोगों से गुरुद्वारा साहिब को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था। जिसकी शिकायत उसने करीब डेढ़ माह पहले थाने में दर्ज करवाई थी लेकिन कार्रवाई न होने के चलते वह परेशान था। सोमवार की सुबह वह थाना धारीवाल पहुंचा और एसएचओ को उसकी शिकायत वापस करने की बात की। जब एसएचओ अपनी फाइलों को देखने लगा तो वह पास में पड़ी संतरी की राइफल लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन


इसके बाद व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव होकर थाने से राइफल ले जाने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज होकर इस काम को अंजाम देने का वीडियो डाला। पुलिस ने जब आरोपी को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन काहनूवान के गांव धंदल में ट्यूबवेल पर बने कमरे में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने कमरे की घेराबंदी कर दी लेकिन युवक आत्मसमर्पण करने के बजाय शर्तें रखने लगा। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। गुरदासपुर के एसएसपी दीपक हिलोरी का कहना है कि आरोपी युवक ने थाने में जाकर संतरी से राइफल छीनी थी। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed