फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Wife commits suicide after husband death in Punjab

अमृतसर: होटल में पति ने की खुदकुशी, चंद घंटे बाद पत्नी ने भी जान दी

Sun, 11 Oct 2020 07:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Wife commits suicide after husband death in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शनिवार की दोपहर बटाला रोड स्थित होटल के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले नया पिंड निवासी बिक्रम सिंह की पत्नी सुखबीर कौर ने भी रात दो बजे आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने वाला दंपती अपने पीछे एक दस वर्ष की बच्ची छोड़ गया है। थाना सदर पुलिस ने सुखबीर कौर के ससुर सुरिंदरजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला एसआई संदीप कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बिक्रम सिंह के पिता सुरिंदरजीत सिंह ने बताया की उनकी बहू ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जो पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में सुखबीर कौर ने पति व अपनी मौत का जिम्मेदार गांव की ही महिला एसआई को ठहराया है। उन्होंने मांग की दोनों को मौत की जिम्मेदार महिला एसआई पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने शंका जताई की आरोपी के पुलिस में होने के नाते पुलिस अधिकारी केस को कमजोर न कर दें। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुखबीर कौर के पति बिक्रम सिंह ने शनिवार दोपहर एक होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने सुसाइड नोट पर थाना मेहता में तैनात महिला एसआई संदीप कौर पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। सुसाइड नोट में बिक्रम सिंह ने लिखा था कि आरोपी महिला एसआई उससे 18 लाख रुपये लेने के बाद पीछा नहीं छोड़ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया की सुखबीर कौर की मौत छत में लगी ग्रिल से फंदा लगाने के कारण हुई है। उसके पति ने शनिवार दोपहर बटाला रोड स्थित एक होटल में खुदकुशी की थी। सुखबीर कौर के ससुर की शिकायत पर आरोपी महिला एसआई संदीप कौर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्जकर लिया गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामला एसएसपी देहात ध्रुव दहिया के संज्ञात में ला दिया गया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया हैं।

मासूम बोली- मेरे पापा को लड़की ने ब्लैकमेल लिया, फांसी दी जाए
24 घंटे के भीतर दो मौतों ने पारिवारिक सदस्यों को भीतर तक झकझोर दिया है। दस वर्ष की मासूम बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्ची ने बताया की पापा की मौत की खबर सुनकर उसकी मां बहुत परेशान हो गई थी। बार-बार कह रही थी कि वह उसके पापा की बिना रह नहीं सकती। बेटी ने रोते हुए बताया की गांव की एक लड़की (महिला एसआई) ने मेरे पापा को ब्लैकमेल किया। उनसे लाखों की राशि ठग ली। मेरे पापा उसे बताया था कि यह लड़की उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। इस बच्ची ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से मांग की जैसे मेरे मम्मी-पापा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, वैसे ही उस लड़की को भी फांसी की सजा होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed