फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three women jump out of running cab to escape from molestation in Punjab

पंजाब: अमृतसर में कैब में छेड़छाड़, महिला-दो बेटियों ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Oct 2020 12:47 PM IST
सार

  • अमृतसर में वारदात, जन्मदिन मनाने मजीठा रोड से रंजीत एवेन्यू के लिए बुक करवाई थी कैब
  • शिकायत करने पर आरोपी ने तीनों मां-बेटी को अगवा करने का किया प्रयास, मामला दर्ज 

विज्ञापन
Three women jump out of running cab to escape from molestation in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैब में ड्राइवर की छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने तेज रफ्तार टैक्सी से छलांग लगा दी। आरोपी ने उनकी मां को अगवा करने का प्रयास किया तो महिला ने भी कार से कूदकर अपनी जान बचाई। तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। एसएचओ थाना रंजीत एवेन्यू रोबिन हंस के अनुसार गुरप्रीत के विरुद्ध मामला दर्जकर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दो बहनें और उनकी मां मजीठा रोड से रंजीत एवेन्यू स्थित एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने कैब से जा रही थी। रास्ते में ड्राइवर ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब वह तीनों रेस्टोरेंट पहुंचीं तो उनकी मां ने गाड़ी से उतरने से पहले ड्राइवर से कहा कि छेड़छाड़ करते आपको शर्म नहीं आती। इस पर आरोपी गुस्से में आ गया और तीनों को अगवा करने के इरादे से टैक्सी को तेज रफ्तार में भगा लिया। इसके बाद दोनों बहनें और उनकी मां ड्राइवर से भिड़ गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच एक लड़की ने कैब से छलांग लगा दी। कुछ गज की दूरी पर उसकी बहन भी चलती गाड़ी से कूद गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़कियों को कूदते देख कैब का पीछा करना शुरू कर दिया। एक गाड़ी वाले ने कैब चालक को रंजीत एवेन्यू बाईपास के पास घेरा तो कैब की रफ्तार थोड़ी धीमी होते ही लड़कियों की मां ने भी कार से छलांग लगा दी। कैब चालक फरार होने में कामयाब हो गया। महिला और उसकी बेटियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया और पुलिस थाना रंजीत एवेन्यू को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, गाली-गलौज की
घायलों के रिश्तेदार ने बताया कि उनके दोस्त की बेटी का जन्मदिन था। मजीठा रोड से उन्होंने रंजीत एवेन्यू के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। कैब ड्राइवर ने रास्ते में बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर दी। ड्राइवर ने तीनों को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। आरोपी ने यह भी कहा कि जिंदा छोडूंगा तो मेरी करतूत का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed