{"_id":"65f7ed3ad73606a4b2049abb","slug":"theft-from-jewelers-shop-in-ambala-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लानिंग के साथ चोरी: पहले बगल की दुकान किराये पर ली, फिर छत के रास्ते ज्वेलरी शॉप में घुस की लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लानिंग के साथ चोरी: पहले बगल की दुकान किराये पर ली, फिर छत के रास्ते ज्वेलरी शॉप में घुस की लाखों की चोरी
Mon, 18 Mar 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:01 PM IST
सार
पीड़ित दुकानदार के मुताबिक बगल वाली दुकान के मालिक ने बिना दस्तावेज के चोरों को दुकान किराये पर दे दी थी। वहीं दूसरे दुकानदार के मुताबिक वह बाहर था और आने के बाद उसे दस्तावेज लेने थे लेकिन उससे पहले ही आरोपी दुकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन
मोके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला में डिफेंस कॉलोनी स्थित आस्था ज्वेलर्स की दुकान में रविवार देर रात लाखों की चोरी हो गई। शातिर चोरों ने पहले तो ज्वेलर्स की दुकान के साथ सटी पहली मंजिल की खाली दुकान किराये पर ली। फिर उसी दुकान से छत के रास्ते ज्वेलर्स की दुकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन
चोरों ने पहले छत के रास्ते पर लगे लोहे के गेट व शटर को गैस कटर से काटा और फिर सीसीटीवी तोड़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया। जाते हुए चोर गैस व कटर आदि सामान दुकान में ही छोड़ गए। दुकान मालिक मनीष ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 200 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी ले गए हैं। शनिवार देर रात 2 बजे तक दुकान के सीसीटीवी चल रहे थे लेकिन अचानक बंद हो गए। सूचना पाकर पंजोखरा थाना पुलिस सहित जांच सीआईए-2 की टीम व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
चार दिन पहले चोरों ने ली थी किराये पर दुकान, गद्दे रखकर रहने लगे
दुकानदार मनीष ने बताया कि उसके दुकान के साथ ही डेयरी के ऊपर पहली मंजिल पर एक दुकान करीब 15 दिन पहले ही खाली हुई थी। दुकान मालिक ने बिना किसी दस्तावेजों के कुछ लोगों को किराये पर दुकान दे दी। जबकि दुकान मालिक का कहना था कि वह बाहर था और फोन पर ही किराये पर दुकान लेने की बात हुई थी। वापस लौटने के बाद दस्तावेज लेने थे। इस बीच शातिर चोर दुकान में ही गद्दे बिछाकर रहने लगे। पूरी तरह से रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन