Punjab: कार में शव लेकर पहुंचे दोस्त, बोले- हार्ट अटैक से हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज में दिखा खौफनाक सच
पंजाब के लुधियाना में एक टैक्सी चालक की दोस्तों ने ही हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में खौफनाक सच देखने के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में एक टैक्सी चालक की उसके साथियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक गुरजीत सिंह मेहता रोड स्थित गांव डडुआना का रहने वाला था। किराये के लेनदेन में उसकी हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक की पत्नी को हार्ट अटैक से मौत होने की सूचना दी।
टैक्सी चालक का शव कार की पिछली सीट पर रखकर आरोपी डडुआना गांव के अड्डे पर पहुंचे। यहां कार और शव पीड़ित परिवार को सौंप दिया। मगर इसी दौरान किसी ने पुलिस को हत्या की खबर दे दी। इसके बाद पुलिस ने सारागढ़ी सराय के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
डडुआना गांव निवासी चरणजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुरजीत सिंह अमृतसर में सारागढ़ी सराय के पास टैक्सी चलाने का काम करता है। उसने बताया कि 27 जनवरी को उसका पति घर से टैक्सी लेकर निकला था। रात नौ बजे उसके पति के मोबाइल से किसी ने फोन कर कहा कि गुरजीत सिंह को हार्ट अटैक आया है।
चरणजीत कौर ने बताया कि कुछ ही देर बाद फिर से पति के मोबाइल से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि गुरजीत की मौत हो गई है और वह शव लेकर गांव आ रहे हैं। उसने बताया कि वह अपने लड़के जसप्रीत सिंह, पड़ोसी जसबीर सिंह और प्रितपाल सिंह व मेरी भतीजे नुंह परमजीत कौर डडुआना अड्डा पहुंचे।
वहीं उसके पति का साथी हरविंदर सिंह राणा निवासी रामसर और बलविंदर सिंह निंहग अपने दो अन्य साथियों के साथ अड्डे पर मिले। पति का शव कार की पिछली सीट पर रखा था। आरोपियों ने कार समेत शव उनके हवाले कर दिया और कहा कि गुरजीत की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ऑस्ट्रेलिया से बेटी के आने के बाद 29 जनवरी को गुरजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चरणजीत कौर ने बताया कि इस दौरान किसी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हरविंदर राणा, बलविंदर सिंह निहंग ने उसके पति के साथ किराये के पैसे के लेन-देन में सिर पर वार कर हत्या कर दी है। इसके बाद उन्होंने सारागढ़ी सराय के पास टैक्सी चलाने वाले कुछ अन्य चालकों से भी इस बात की पुष्टि की। इसके बाद जब सराय के पास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि उक्त आरोपियों की पिटाई से ही पति की मौत हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह राणा, बलविंदर सिंह निहंग और साहिब सिंह के विरुद्ध हत्या और साजिश का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को काबू करने की कोशिश में जुटी है।