{"_id":"660d353c448473cd6606abc2","slug":"tarntaran-civil-hospital-smo-arrested-in-bribe-case-by-vigilance-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन सिविल अस्पताल का एसएमओ 50 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू, कैंटीन का ठेका बढ़ाने के लिए मांगे थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तरनतारन सिविल अस्पताल का एसएमओ 50 हजार रुपये रिश्वत लेते काबू, कैंटीन का ठेका बढ़ाने के लिए मांगे थे
Wed, 03 Apr 2024 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:28 PM IST
सार
सिविल अस्पताल में खुली माझा कैंटीन के ठेकेदार से एसएमओ डा. कंवलजीत सिंह ने वर्ष 2024 का ठेका बढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
तरनतारन सिविल अस्पताल का एसएमओ गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल तरनतारन के एसएमओ डा. कंवलजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया है। इंस्पेक्टर शरणजीत सिंह की अगुवाई में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एसएमओ के कार्यालय में छापामारी कर रिश्वत के रूप में ली 50 हजार रुपये की राशि बरामद की।
सिविल अस्पताल में खुली माझा कैंटीन के ठेकेदार से एसएमओ डा. कंवलजीत सिंह ने वर्ष 2024 का ठेका बढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। ठेकेदार एसएमओ से मिलकर कई बार निवेदन कर चुका है कि वह इतनी बड़ी राशि नहीं दे सकता, लेकिन एसएमओ द्वारा ठेकेदार को बार-बार नोटिस भेजकर परेशान किया जाता था।
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 50 हजार रुपये की राशि लेते एसएमओ डा. कंवलजीत सिंह को रंगे हाथों काबू कर लिया। उसके खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर में मुकदमा दर्ज कर उसकी चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।