फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Tarn Taran Police detained 21 people in church sacrilege case

चर्च बेअदबी मामला: पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया, कई कांग्रेस नेता भी तरनतारन पहुंचे

Fri, 02 Sep 2022 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

चर्च के अंदर हुई बेअदबी के बाद ईसाई समाज के लोगों में तनाव का माहौल है। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी तरनतारन पहुंचे। उन्होंने चर्च के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Tarn Taran Police detained 21 people in church sacrilege case
एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों। - फोटो : एएनआई

विस्तार

तरनतारन के गांव ठक्करपुरा के कैथोलिक चर्च पर हमले के मामले में गुरुवार को जिला पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पांच लोगों की शिनाख्त करवा इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पुलिस ने आरोपियों के स्केच भी बनवाए हैं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि गांव ठक्करपुरा स्थित कैथोलिक चर्च पर मंगलवार देर रात चार लोगों ने हमला कर मूर्तियों को खंडित करने के साथ ही पादरी की बोलेरो गाड़ी को आग लगा दी थी। 

विज्ञापन


मामले में एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने एसपी विशालजीत सिंह की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया है। एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि चर्च पर हमले के मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। करीब 18 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, आठ गांवों के संदिग्ध लोगों, तस्करों व आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया है।
विज्ञापन

 
जांच में फिंगर प्रिंट, डाग स्क्वायड की टीम विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया गया। आखिर में साइबर क्राइम सेल की विशेष टीम को बुलाकर वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों के स्केच तैयार किए गए। स्केच में आरोपियों की पीठ और साइड पोज ही दिखाई दे रहा है। आरोपियों ने आपस में कोई बात नहीं की थी। चेहरा न दिखाई देने के कारण व आवाज का पता न चलने कारण आरोपियों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्च बेअदबी मामला: कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पहुंचे तरनतारन
चर्च के अंदर हुई बेअदबी के बाद ईसाई समाज के लोगों में तनाव का माहौल है। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी तरनतारन पहुंचे। उन्होंने चर्च के पदाधिकारियों से मुलाकात की। राजा वड़िंग ने इस दौरान पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे सभी डीजीपी पंजाब से मिलेंगे और इस मामले की हाई लेवल कमेटी बनाकर जांच की मांग करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।


एक महीने पहले चर्च की फटी थी फ्लैक्स
शुक्रवार तरनतारन पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने एक बात का खुलासा किया कि चर्च में हुई घटना से कुछ दिन पहले चर्च की फ्लैक्स को किसी अज्ञात ने जानबूझ कर फाड़ दिया था। चर्च अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने उस शिकायत की तरफ ध्यान नहीं दिया। कुछ दिनों बाद ही चर्च में बेअदबी की घटना हो गई। कांग्रेस प्रधान ने उस घटना को भी साथ जोड़कर जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed