फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   suicide, gangrape victim suicide, gangrape victim suicide at rohtak, rohtak, haryana

गैंगरेप के एक दिन बाद पीड़ित विवाहिता ने उठा लिया खौफनाक कदम

Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Mon, 26 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
suicide, gangrape victim suicide, gangrape victim suicide at rohtak, rohtak, haryana
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात दरिंदगी का शिकार हुई महिला ने रविवार सुबह अपने घर में रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रात 12 बजे के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से महिला गुमसुम रह रही थी। जिस समय महिला ने खुदकुशी की उस समय उसका पति खेत में गया था और घर पर उसकी सास ही थी।

महिला की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंच गये। जबकि गांव में अफरातफरी मच गई। वहीं, मामले में पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन

पांच युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया

suicide, gangrape victim suicide, gangrape victim suicide at rohtak, rohtak, haryana
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
कलानौर क्षेत्र के एक गांव की महिला से कार सवार पांच युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

सामूहिक दुष्क र्म के बाद महिला की हालत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत में सुधार होने पर परिजन शनिवार रात ही उसे लेकर घर चले गये थे। बताया जा रहा है कि घर आने पर महिला ने परिजनों से ज्यादा बातचीत नहीं की और कुछ देर बाद सोने चली गई। रविवार तड़के उठकर उसने घर का काम निपटाया। कुछ देर बाद उसका पति खेतों में काम करने चला गया। इस दौरान महिला और उसकी सास घर पर थी। महिला की सास दृष्टिहीन बताई जा रही है।

सुबह करीब नौ बजे बर्तन साफ करने के बाद महिला उन्हें रखने के लिए घर के अंदर चली गई। इसके बाद वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं आई तो सास ने उसे आवाज लगाई। सास के आवाज देने पर महिला ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस बीच शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गये। लोगों ने जैसे-तैसे घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर गये। अंदर महिला का शव रस्सी से लटक रहा था। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठे हो गये।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी पुष्पा खत्री, इंस्पेक्टर गरिमा, कलानौर थाना एसएचओ जितेंद्र और डीएसपी रविंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एसएचओ जितेंद्र का कहना है कि मामले में आरोपी सुनील से रिमांड अवधि में पूछताछ की जा रही है। अभी कोई नई बात सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed