{"_id":"56ee50404f1c1b1728f14d4a","slug":"snatching-crime-tohana-snatching-haryana-snatching-tohana-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कहकर कार में बिठाया और छीन ले गए पंच की मां की बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां कहकर कार में बिठाया और छीन ले गए पंच की मां की बालियां
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना के गांव हंसेवाला के नवनिर्वाचित पंच की बुजुर्ग मां से अज्ञात कार सवार लिफ्ट के बहाने बालियां और गले की तबीजी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए उकलाना पुलिस को सौंप दिया गया। 55 वर्षीय महिला प्रेमी देवी ने बताया कि उसके पंच बेटे सन्नी का विवाह 11 मार्च को हुआ था। वह अपने भाइयों को भात लौटाने के लिए हिसार के बोबुआ गांव में गई हुई थी।
शनिवार सुबह घर लौटते समय जब वह दस बजे उकलाना बस स्टैंड के पास उतरी और गांव हंसेवाला जाने के लिए बस का इंतजार करने लगी। उसी दौरान सुरेवाला मोड़ की तरफ से एक सफेद कार आकर रुकी, जिसमें से एक महिला ने उतरकर उसे मां कहकर जाने का पता पूछा। महिला ने हंसेवाला जाते हुए उसे भी गांव में छोड़ने की बात कही। पीड़ित महिला ने बताया कि उस कार में तीन महिलाएं व दो पुरुष मौजूद थे।
कार जैसे ही उकलाना शहर से बाहर निकली और भूना की तरफ उसे ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान एक महिला उसके कानों से भी छेड़छाड़ करने लगी। तब उसे शक हुआ तो उसने अपनी चुन्नी से अपने कानों और सिर को ढक लिया। प्रेमो देवी ने उसे कार से उतारने को कहा। लेकिन आरोपी नहीं माने और उसे दिलासा देते हुए कार को महिला के गांव हंसेवाला की तरफ मोड़ लिया।
विज्ञापन
गांव हंसेवाला से गाजूवाला रोड पर ले जाकर एक महिला ने उसकी दोनों बाजू पकड़ ली तथा दूसरी ने उसके कानों से दोनों बालियां और गले का ताबीज निकाल लिया। आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। तब महिला ने गांव हंसेवाला के एक बाइक चालक व्यक्ति को आपबीती सुनाई और उसे घर छोड़ने को कहा। घर पहुंचने के बाद मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और तुरंत वीटी करवा दी।
उकलाना पुलिस को सौंप दिया मामला
प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद अपराध की शुरुआत उकलाना क्षेत्र से शुरू होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज कर उकलाना पुलिस को सौंप दिया गया। आगे की कार्यवाही उकलाना पुलिस देखेगी।