फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sex racket, panchkula sex racket, sexual crime, crime, panchkula, haryana

पंचकूला में देह व्यापार का धंधा, दो युवतियों समेत 4 लोग गिरफ्तार

Mon, 09 May 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 09 May 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
sex racket, panchkula sex racket, sexual crime, crime, panchkula, haryana
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
पंचकूला में देह व्यापार के गोरख धंधे का पर्दाफाश करते हुए सीआईए टीम ने दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव संगोल जिला फतेहगढ़ के ललित उर्फ राजू, सीमा, गांव रौली जिला मोगा के मजिन्द, और शिवजोत सोसाइटी खरड़ की अमन के रूप में हुई। सीआईए ने रविवार को चारों को जिला अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से ललित उर्फ राजू को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया। जबकि अन्य तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में मुख्य दलाल हरि निवासी अमृतसर अभी सीआईए की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीआईए के इंजार्च नरिंद्र कादियान ने बताया कि सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-25 के सामुदायिक केंद्र के पास अमृतसर निवासी हरि वेश्यावृति का धंधा करता है। उसके बाद सीआईए की टीम ने फर्जी ग्राहक बनकर ललित के फोन पर संपर्क किया। उनका सौदा 6 हजार में तय हुआ। जिसके बाद ललित ने फर्जी ग्राहक बन पुलिसकर्मी को सेक्टर-25 के सामुदायिक केंद्र  के पास आने को कहा। जहां पर ललित और मजिंद्र दोनों युवतियों को लेकर कार में आए।
विज्ञापन


इसके बाद ललित ने फर्जी ग्राहक से दोनों युवतियों की मुलाकात करवाई और 6 हजार रुपये अपनी जेब में डाल लिया। जैसे ही ललित ने रुपये को अपनी जेब में डाला तो पीछे से ट्रेप लगाई बैठी सीआईए की टीम ने छापा मारकर मौके से चारों को 6 हजार रुपये नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed