{"_id":"579f58da4f1c1b5a7b2b92d6","slug":"rape-gangrape-girl-rape-rape-after-kidnapping-indri-girl-rape-karnal-girl-rape-haryana-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से लड़की को उठाकर ले गए 6 युवक, 6 दिन तक करते रहे गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लड़की को उठाकर ले गए 6 युवक, 6 दिन तक करते रहे गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरे का फायदा उठाकर 6 युवक घर में घुसकर लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ 6 दिन तक गैंगरेप करते रहे। मामला करनाल जिले के गांव इन्द्री का है। यहां के एक गांव में लड़की को अगवा कर उसके साथ छह दिन तक दुष्कर्म किया गया।
पीड़ितों ने बीती रात लड़की को खेत से बरामद किया है। लड़की की तबीयत खराब होने पर उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की ने आरोपियों को पहचानने से इंकार किया है, जबकि लड़की के चाचा ने गांव के ही छह युवकों पर अगवा कर रेप करने का आरोप लगाया है।

rape
पुलिस को बयान दिए हैं कि लड़की अपने घर में सो रही थी। उसको मुंह पर कपड़ा रखकर अगवा कर लिया। उसको खेतों में ले गए, जहां उसके साथ रेप किया गया। लगभग छह दिन के बाद लड़की को रविवार रात खेतों में बने ट्यूबवेल से बरामद किया गया।
पीड़िता को महिला थाना करनाल में लेकर आये। पुलिस ने लड़की को बीती रात ही महिला वार्ड में भर्ती करवा दिया था। पीड़ित लड़की ने बताया कि रात को उसके मुंह में कपड़ा रखकर ले गए थे। कितने लोग थे और कौन थे अभी कुछ नहीं पता।
लड़की के चाचा ने बताया कि गांव के लोग हैं जो छह दिन पहले रात को मुंह पर कपड़ा रखकर ले गए थे। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी जोगिंद्र ने बताया कि छह दिन पहले घर से लड़की को ले गए थे और पीड़ितों ने ही खेतों से लड़की को बरामद किया। मामले की जांच की जा रही है।