फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   raid of delhi police in amritsar business man house in bjp leader daughter dowry case

व्यापारी के घर दिल्ली पुलिस का छापा, भाजपा नेता की बेटी का दहेज उठाया

Thu, 30 Jun 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 30 Jun 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
raid of delhi police in amritsar business man house in bjp leader daughter dowry case
अमृतसर में व्यापारी के घर दिल्ली पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में अमृतसर के नामी व्यापारी के घर में दिल्ली पुलिस ने छापामारी कर भाजपा नेता की बेटी का दहेज बरामद किया। दिल्ली के जनकपुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता नीलिमा वर्मा ने उक्त व्यापारी के बेटे और अपने दामाद सुनील पर उनकी बेटी को तंग करने का आरोप लगाते हुए दहेज में दिया सामान वापस लिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त व्यापारी के  घर पर छापामारी की। इस दौरान लड़के के परिवार वालों को घर से बाहर निकाल दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता नीलिमा वर्मा के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता भी इकट्ठे हो गए लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को तनावपूर्ण होने से रोक लिया गया।
विज्ञापन


नीलिमा वर्मा का आरोप था कि उनकी लड़की शाईनी वर्मा की शादी सुनील से 2013 में धूमधाम से की गई थी। उनका दामाद आए दिन उनकी बेटी को परेशान करता था। उससे और दहेज लाने की भी मांग की जाती थी। इससे परेशान होकर उनकी बेटी मायके लौट आई। केस अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेशानुसार ही पुलिस को लड़की के ससुराल से दहेज वापस लाने के आदेश दिए गए। उधर सुनील एवं उसके परिजनों का आरोप है कि लड़की लेसबियन थी जिससे दोनों के बीच संबंध सही नहीं थे। इसी के चलते लड़की अपने मायके चली गई और उन पर दहेज की मांग संबंधी गलत आरोप लगाकर उन्हें जानबूझकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed