फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police party attacked in Tarn Taran two gangsters arrested in cross firing

Tarn Taran News: तरनतारन में पुलिस पार्टी पर हमला, क्रास फायरिंग में दो गैंगस्टर गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 14 Nov 2022 09:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 09:21 PM IST
सार

एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर लगभग आधा घंटा फायरिंग की। भागने वाले गैंगस्टर की पहचान हैप्पी बाबा निवासी गांव अलादीनपुर अजय, राजा एवं मनजीत मनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Police party attacked in Tarn Taran two gangsters arrested in cross firing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तरनतारन के समीपवर्ती गांव संघा में सोमवार को गश्त करने जा रहे थाना सदर के एसएचओ गुरचरण सिंह एवं पुलिस पार्टी पर गैंगस्टरों ने हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी में दो गैंगस्टरों को दो पिस्टल व 14 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया जबकि चार गैंगस्टर भागने में कामयाब रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। 

विज्ञापन


डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि एसपीडी विशाल जीत सिंह के निर्देश पर थाना सदर के प्रभारी एसएचओ गुरचरण सिंह गुप्त सूचना के आधार पर असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने गांव संघा की तरफ जा रहे थे। जिस दौरान गांव की नहर के समीप छिपे गैंगस्टरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायर कर गैंगस्टर गुरदीप सिंह उर्फ प्रिंस निवासी कक्का कंडिआला और चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर निवासी गांव संघा को दबोच लिया। उनसे 32 बोर के दो पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर लगभग आधा घंटा फायरिंग की। भागने वाले गैंगस्टर की पहचान हैप्पी बाबा निवासी गांव अलादीनपुर अजय, राजा एवं मनजीत मनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed