{"_id":"575c3e6b4f1c1b5b1a9c5784","slug":"pipli-bus-bomb-blast-sit-suspicious-man-special-investigation-team-video-footage-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, पिपली बम धमाके में शामिल संदिग्ध की VIDEO फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए, पिपली बम धमाके में शामिल संदिग्ध की VIDEO फुटेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 13 Jun 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
एक संदिग्ध व्यक्ति की वीडियो फुटेज जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत और कुरुक्षेत्र में हुए धमाके की घटनाओं के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक संदिग्ध व्यक्ति की वीडियो फुटेज जारी की है। इस व्यक्ति पर पानीपत और पिपली में हुईं धमाके की तीन घटनाओं में शामिल होने की आशंका जताई गई है। एसआईटी की ओर से आम लोगों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध की पहचान करने के लिए आगे आएं, ताकि जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
हरियाणा सरकार ने इन धमाकों में लिप्त लोगों की पहचान और गिरफ्तारी से संबंधित पुख्ता जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के पुरस्कार की पहले ही घोषणा की है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसआईटी ने सोनीपत और पानीपत में विभिन्न स्थलों से सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किए हैं। जारी वीडियो में संदिग्ध ने अपना चेहरा ढका हुआ है और जींस तथा धारीदार नीली कमीज पहने हुए है। उसके हाथ में एक पीला बैग है, जिसमें विस्फोटक पदार्थ होने का संदेह है।
माना जा रहा है कि इसका उपयोग 26 मई को पीपली के पास हरियाणा रोडवेज की बस में विस्फोट के लिए किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ने हरियाणा के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा दूसरे भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर चेकिंग बढ़ाने तथा इस प्रकार की घटना की नौबत दोबारा न आने देने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-------
2016 में ट्रेनों और बस में हुए धमाके
- पहले दो धमाके 15 जनवरी और 12 मई को पानीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में हुए।
- धमाके की तीसरी घटना हरियाणा रोडवेज की एक बस में 26 मई को कुरुक्षेत्र के पीपली में हुई।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन