{"_id":"62e81a01e7bcea29a428030d","slug":"people-attacked-chawinda-devi-police-chowki-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: चविंडा देवी पुलिस चौकी पर लोगों ने किया हमला, कथित नशा तस्कर को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: चविंडा देवी पुलिस चौकी पर लोगों ने किया हमला, कथित नशा तस्कर को छुड़ाया
Tue, 02 Aug 2022 12:00 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:00 AM IST
सार
डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि नशे के साथ गिरफ्तार युवक को छुड़ा कर ले जाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मामले में जांच करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर में थाना कत्थूनंगल की पुलिस चौकी पर सोमवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर एनडीपीएस एक्ट में बंद कथित तस्कर को छुड़ा ले गए। पुलिस ने आकाशदीप सिंह नामक युवक को नौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर उसे चविंडा देवी पुलिस चौकी में बंद किया था। जब लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला किया तो वहां सिर्फ चार ही पुलिस कर्मचारी थी, जो बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों का सामना नहीं कर सके और हमलावर हवालात में बंद आकाशदीप को छुड़ा कर अपने साथ लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी पर हमला करने वाले लोगों ने दावा किया कि गिरफ्तार आकाशदीप नशे की तस्करी नहीं करता बल्कि नशे का आदी है। लोगों ने पुलिस से उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं करने की बात कही। मगर कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने आकाशदीप को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि वे पता करना चाहते हैं कि आकाशदीप कहां से नशा खरीद कर लाता है और इसी वजह से उसे चविंडा देवी पुलिस चौकी में बंद कर दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया और आरोपी कथित नशा तस्कर को छुड़ा कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि नशे के साथ गिरफ्तार युवक को छुड़ा कर ले जाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मामले में जांच करने की भी बात कही है।
विज्ञापन