फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pakistani man trying to enter in india, army arrest him on indo pak border

भारत में घुसने की कोशिश करता पाकिस्तानी गिरफ्तार, कारतूस मिले

Tue, 24 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 24 May 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
pakistani man trying to enter in india, army arrest him on indo pak border
गिरफ्तार
रविवार सुबह सीमा सुरक्ष बल ने भारतीय सीमा में करीब 50 मीटर तक अंदर घुस आये पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति से बीएसएफ ने पाकिस्तानी करंसी समेत एक जिंदा कारतूस, पकिस्तानी बैंक की चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे बीएसएफ के बमियाल सेक्टर की बीएसएफ पोस्ट काशी बर्मन से पकड़े गये पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मोहम्मद शेख निवासी मन्याल, पंजाब (पाकिस्तान) बतायी जा रही है। जिससे बीएसएफ अधिकारियों के अलावा अन्य खुफिया जांच एजैंसिया भी पूछताछ क र रही हैं।
विज्ञापन


व्यक्ति से करीब 2350 रूपये की पाकिस्तानी करंसी, एक जिंदा कारतूस, पाकिस्तानी बैंक की चेक बुक, हाथ में पहनने वाली घड़ी, एक ब्लेड, कैलेंडर व एक डायरी जो उर्दू में छपी हुई हैं बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सबंधी सीमा सुरक्षा बल के कमांडर इन्दर प्रकाश भाटिया ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होने बताया कि बरामद किये गये सामान की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed