{"_id":"579dd6814f1c1b5f7b2b8935","slug":"murder-daughter-murder-honour-killing-girl-murder-minot-daughter-murder-rewari-murder-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ीः बाप ने नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मां-भाई बाहर गए थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेवाड़ीः बाप ने नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मां-भाई बाहर गए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में बाप ने नाबालिग बेटी का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के रेवाड़ी में रूह कंपा देने वाली वारदात अंजाम दी गई। बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। कत्ल करने के बाद बाप फरार हो गया। हत्याकांड जब अंजाम दिया गया, तब मृतका की मां मायके गई हुई थी और भाई कांवड़ लेने।
कोसली थाने के गांव बहरामपुर में हुई इस घटना का सबसे पहले मृतका की मौसी पूनम का पता चला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोसली थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
खबर मिलते ही मृतका की मां भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की पहचान 15 वर्षीय दसवीं की छात्रा संजू के रूप में हुई।

मौसी चारा डालने आई तो पता चला वारदात का
हरियाणा के रेवाड़ी में बाप ने नाबालिग बेटी का कत्ल किया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जानकारी देते हुए मौसी पूनम ने बताया कि संजू की मां सुमन मायके गई थी तो उसे बोलकर गई थी कि ध्यान रखना। घर में संजू और उसका बाप महेंद्र अकेला था। सवेरे जब वह पशुओं को चार वगैरा डालने आई तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन कोई खोलने नहीं आया।
जैसे तैसे करके उसने खिड़की का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। खाट पर संजू का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देखकर वह चिल्ला उठी और गांव वालों को इसकी सूचना दी। कुल्हाड़ी शव के पास ही पड़ी थी।
पुलिस ने आरोपी पिता महेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जब तक आरोपी पिता की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।