फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   murder, boy murder, boy murder for mobile, hoshiarpur murder, punjab murder, crime

मोबाइल को लेकर लड़ाई, बिहारी मजदूरों ने युवक को दी खौफनाक सजा

Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Fri, 29 Jul 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, boy murder for mobile, hoshiarpur murder, punjab murder, crime
होशियारपुर में मोबाइल के लिए युवक की बेरहमी से हत्या - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल को लेकर तकरार हुई तो बिहारी मजदूरों ने युवक को इतनी खौफनाक सजा दी कि सुनने वालों की रूह कांप जाए। मामला होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ का है। गांव खुड्डा में बिहार के मजदूरों ने मोबाइल चोरी की तकरार में युवा प्लंबर का सिर धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रवि निवासी गांव जियानत्था के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पांच नामजद समेत सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। जानकारी के अनुसार रवि गांव खुड्डा में अमरजीत सिंह की कोठी के निर्माण दौरान प्लंबिंग का काम कर रहा था।
विज्ञापन


वहीं बिहार के सोखला अंचल नरकटिया से संबंधित ठेकेदार हसनताज अंसारी अपनी लेबर के साथ काम करवा रहा था। पिछले कई साल से गांव रल्हन में रहने वाले ठेकेदार अंसारी का कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी हो गया। अंसारी कई बार रवि पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उससे तकरार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई आया मिलने, तब हुआ वारदात का खुलासा

murder, boy murder, boy murder for mobile, hoshiarpur murder, punjab murder, crime
d - फोटो : getty images
रवि के भाई शाम कुमार ने बताया कि 27 जुलाई को जब वह अपने भाई को मिलने निर्माणाधीन कोठी पर गया था उस समय अंसारी अपने मजदूरों को साथ लेकर उसके भाई के साथ मोबाइल के लिए तकरार कर रहा था। उसने उन्हें समझाया और वापस आ गया। रात तक रवि के घर न लौटने पर वह वीरवार को उसे ढूंढ़ते हुए खुड्डा में काम वाले स्थान पर गया तो कोठी में उसे उसके भाई की चप्पल मिली।

बाद में खून के छींटे मिले। खून के छींटों का पीछा करते हुए वह कोठी के पास गन्ने के खेत में गया तो वहां उसके भाई का सिर कटा धड़ पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी। शाम लाल ने आरोप लगाया कि अंसारी और उसके साथियों ने मोबाइल चोरी की रंजिश को लेकर उसके भाई का कत्ल किया है।

टांडा पुलिस ने मृतक रवि के भाई शाम लाल के बयानों के आधार पर ठेकेदार हसनताज अंसारी, उसकी लेबर के सदस्य कैश अंसारी, फूल मोहम्मद, मेहदीमधि, सोनू रहमान अंसारी समेत सात अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। आरोपियों की  गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed