{"_id":"581b5fd14f1c1bc0324376eb","slug":"mist-havoc-in-punjab-death-of-a-13-in-a-day-49-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोहरे का कहर, हादसों में 13 की मौत 49 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में कोहरे का कहर, हादसों में 13 की मौत 49 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/ मलोट/ बठिंडा/पटियाला
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में कोहरे का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में वीरवार को हुए अलग-अलग हादसों में तेरह लोगों की जान चली गई जबकि 49 घायल हुए हैं। जीरा-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित गांव चूचकविंड (गांव शकूर) के नजदीक सुबह धुंध के कारण दो स्कूली वैन आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि तेरह स्कूली घायल हो गए। वहीं, मलोट में भी कोहरे के चलते हुए विभिन्न सड़क हादसों में लगभग 32 लोग जख्मी हुए हैं।
बठिंडा में हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा पटियाला में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों समेत पांच लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल सभी फरार हैं।
वहीं, बस्ती जोधेवाल के काली सड़क इलाके में वीरवार दोपहर बेकाबू कार ने एक महिला की जान ले ली। महिला फल की रेहड़ी के पास खड़े होकर खरीदारी कर रही थी। घटना में रेहड़ी मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोहियां खास के गांव कराह के करीब वीरवार सुबह मानवरहित फाटक पर एक कार को डीएमयू ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कारोबारी समेत दो की मौत हो गई।