{"_id":"5762d6dd4f1c1bca3811bc10","slug":"missing-girl-of-up-found-at-mohali-with-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में यूपी से लापता लड़की प्रेमी संग मोहाली में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में यूपी से लापता लड़की प्रेमी संग मोहाली में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 17 Jun 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
लापता लड़की प्रेमी संग मोहाली में मिली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गांव नंगल जिला सहारनपुर से कुछ दिन पहले कॉलेज के लिए निकली लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसे यूपी पुलिस की सूचना पर मटौर थाने (मोहाली) की पुलिस ने मटौर गांव से बरामद कर लिया। वह अपने ही गांव के लड़के संग रह रही थी। मटौर पुलिस ने दोनों को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
लड़की के परिजनों ने बताया कि वह गांव नंगल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली उनकी बेटी 17 मई को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई थी। शाम को घर नहीं आने पर उसके फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन बंद था। वहीं, उसके दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि इस बीच पता चला कि उनके गांव का गुरवचन नाम का लड़का भी गायब है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने दोनों के फोन नंबर पुलिस को सौंपे। पुलिस ने जब उनके नंबर सर्विलांस पर लगाए तो उनकी लोकेशन मटौर में मिली। इसके बाद यूपी पुलिस ने मोहाली पुलिस से संपर्क किया। मोहाली पुलिस ने दोनों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान प्रेमी जोड़ा एक कमरे में रहते मिले। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोनों को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
दोनों एक ही जाति के जांच में पता चला कि लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनकी जाति भी एक ही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं। अब अदालत में लड़की के बयानों पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
लड़का फैक्टरी में करता था काम लड़की को लेने आए परिजनों का कहना था कि लड़का पशु डॉक्टर है। वैसे वह आजकल मटौर एरिया की एक फैक्टरी में काम करता था।