{"_id":"65dd83ea90f5255e5207305d","slug":"misdeed-with-nursery-girl-in-amritsar-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नर्सरी की छात्रा से 10वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, स्कूल के माफी मंगवाने की बात पर भड़के परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: नर्सरी की छात्रा से 10वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, स्कूल के माफी मंगवाने की बात पर भड़के परिजन
Tue, 27 Feb 2024 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:12 PM IST
सार
पीड़ित बच्ची के परिजन स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और लड़के से माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश की। इससे परिजन नाराज हो गए और वहीं धरना दे दिया। परिजनों की मांग है कि 10वीं कक्षा के छात्र को उन्हें सौंप दिया जाए।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में थाना सदर के अंतर्गत एक निजी स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा के साथ 10वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को तब हुई जब उन्होंने लड़की को स्कूल जाने को कहा और उसने जाने से मना किया। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्र ने उसके साथ गलत हरकत की है।
जब पीड़ित बच्ची के परिजन स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और लड़के से माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश की। इससे परिजन नाराज हो गए और वहीं धरना दे दिया। परिजनों की मांग है कि 10वीं कक्षा के छात्र को उन्हें सौंप दिया जाए। वहां भीड़ ने कुछ रेहड़ियों पर तोड़ फोड़ भी की। सूचना मिलते ही एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क, एडीसीपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया, एसीपी नॉर्थ वरिंदर खोसा और सदर थाने के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
पीड़िता के परिजनों ने स्कूल में जबरन घुसने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाने की भी कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने ऐसा करने नहीं दिया। इसे लेकर पुलिस और परिजनों के बीच काफी बहस हुई। शाम 5 बजे के बाद एडीसीपी 2 प्रभजोत सिंह विरक ने पीड़ित छात्र के परिजनों को छात्र के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।