फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Misdeed with nursery girl in amritsar

Amritsar: नर्सरी की छात्रा से 10वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, स्कूल के माफी मंगवाने की बात पर भड़के परिजन

Tue, 27 Feb 2024 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

पीड़ित बच्ची के परिजन स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और लड़के से माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश की। इससे परिजन नाराज हो गए और वहीं धरना दे दिया। परिजनों की मांग है कि 10वीं कक्षा के छात्र को उन्हें सौंप दिया जाए।

विज्ञापन
Misdeed with nursery girl in amritsar
क्राइम

विस्तार

अमृतसर में थाना सदर के अंतर्गत एक निजी स्कूल की नर्सरी कक्षा की छात्रा के साथ 10वीं कक्षा के छात्र ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को तब हुई जब उन्होंने लड़की को स्कूल जाने को कहा और उसने जाने से मना किया। प्यार से पूछने पर उसने बताया कि 10वीं कक्षा के छात्र ने उसके साथ गलत हरकत की है।
विज्ञापन


जब पीड़ित बच्ची के परिजन स्कूल प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और लड़के से माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश की। इससे परिजन नाराज हो गए और वहीं धरना दे दिया। परिजनों की मांग है कि 10वीं कक्षा के छात्र को उन्हें सौंप दिया जाए। वहां भीड़ ने कुछ रेहड़ियों पर तोड़ फोड़ भी की। सूचना मिलते ही एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क, एडीसीपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया, एसीपी नॉर्थ वरिंदर खोसा और सदर थाने के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने स्कूल में जबरन घुसने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाने की भी कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने ऐसा करने नहीं दिया। इसे लेकर पुलिस और परिजनों के बीच काफी बहस हुई। शाम 5 बजे के बाद एडीसीपी 2 प्रभजोत सिंह विरक ने पीड़ित छात्र के परिजनों को छात्र के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed