फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   loc, indian man arrested due to hugg pak man, indo pakistan border, bsf, firozpur, punjab

LOC पर पाक नागरिक से गले मिलना पड़ा महंगा, सेना ने पकड़ा

Wed, 20 Jul 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 20 Jul 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
loc, indian man arrested due to hugg pak man, indo pakistan border, bsf, firozpur, punjab
इंडो पाक बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो
एलओसी पर पाक नागरिक से गले मिलना भारतीय नागरिक को महंगा पड़ गया। बीएसएफ ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति का पारिवारिक रिकार्ड आपराधिक है। बीएसएफ के अधिकारियों ने गहन पूछताछ के बाद आरोपी को थाना ममदोट पुलिस के सुपुर्द किया है। यह घटना ममदोट स्थित बीएसएफ की बीओपी दोना तेलु मल के नजदीक घटी।
विज्ञापन


बीएसएफ के इंस्पेक्टर शिव कुमार कंपनी कमांडर बटालियन 105 खाई महल सिंह फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सरहद पर लगी कंटीली तार पार आरोपी जसवंत सिंह की लगभग साढ़े सात एकड़ जमीन है। वह अपनी जमीन से किसी दूसरे की जमीन पर जाकर पाकिस्तानी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था और उससे गले मिल रहा था।
विज्ञापन


वहां पर बीएसएफ के किसान गार्ड (जवान) ने जसवंत को पाकिस्तानी नागरिक से बातचीत करते देख लिया और उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। बीएसएफ अधिकारियों व खुफिया एजेंसियों ने जसवंत से पूछताछ के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना ममदोट के एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि जसवंत सिंह का पारिवारिक रिकार्ड आपराधिक है। जमीन कब्जे के कई मामले जसवंत पर दर्ज हैं। जसवंत पर देश की सुरक्षा को खतरा समझते हुए इस पर मामला दर्ज किया गया है। जसवंत से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed