फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   lathicharge, police lathicharge, chandigarh police lathicharge, mohali lathicharge, mohali

चंडीगढ़ पुलिस ने मुलाजिमों पर भांजीं लाठियां, डीएसपी समेत कई घायल

Fri, 24 Jun 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली। Updated Fri, 24 Jun 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
lathicharge, police lathicharge, chandigarh police lathicharge, mohali lathicharge, mohali
मोहाली चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेट तोड़कर चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू के मुलाजिमों पर वीरवार दोपहर चंडीगढ़ पुलिस का कहर जमकर बरसा।
विज्ञापन


जैसे ही मुलाजिमों ने मोहाली चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेट तोड़कर चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की। तभी चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मुलाजिमों को भगा भगा कर पीटा। इस दौरान प्लास्टिक की गोलियां व पानी की बौछारें मारी गई। लाठीचार्ज में 60 के करीब लोग घायल हो गए। जिन्हें मोहाली, खरड़ समेत विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाकर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। 

इस दौरान डीएसपी सिटी-2 वरिंदरजीत सिंह समेत कुछ पुलिस मुलाजिमों को मामूली चोटें आई हैं। इस दौरान पुलिस के निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को अपनी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इस घटनाक्रम के बाद सारे मुलाजिम दोबारा इकट्ठे होकर फेज-8 में पहुंचे। साथ ही रणनीति तैयार की गई। वहीं, राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने वर्करों को मीटिंग के लिए बुलाया। सोमवार को एक दल पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलाया जाएगा। मोहाली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मोहाली में रोकने की कोशिश की गई
वीरवार सुबह पनबस वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले जुटे मुलाजिमों ने गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने रैली की। इसके बाद वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलने जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों को मोहाली पुलिस ने कई घंटे तक वाईपीएस चौक पर रोक कर रखा। जब अधिकारियों ने मीटिंग नहीं करवाई तो लोगों का सब्र टूट गया। इसके बाद वह बैरियर तोड़कर चंडीगढ़ सीमा में पहुंच गए। इसी बीच उन्होंने चंडीगढ़ जाने की कोशिश की, तभी चंडीगढ़ पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed