फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Interim bail granted to Major and Group Captain in IESM fund scandal

IESM फंड घपला: मेजर और ग्रुप कैप्टन को अंतरिम जमानत

Sat, 12 Mar 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Interim bail granted to Major and Group Captain in IESM fund scandal
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुड़गांव फ्रॉड केस में मेजर जनरल सतबीर सिंह और ग्रुप कैप्टन वीके गांधी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। विंग कमांडर सीके शर्मा को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर 19 मई तक हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


तीनों पूर्व सेनाधिकारियों पर इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) फंड में घोटाले का आरोप है। इसी मामले में तीनों ने एडवोकेट अर्शदीप सिंह चीमा के माध्यम से अग्रिम जमानत अर्जियां दायर की थीं, लेकिन विंग कमांडर सीके शर्मा को पुलिस की ओर से पहले ही हिरासत में लिए जाने के कारण उनकी अर्जी निरस्त हो गई।
विज्ञापन


तीनों अधिकारी वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर चल रहे राष्ट्रीय संघर्ष का नेतृत्व कर रहे हैं। संघर्ष के लिए बनी आईएएसएम का फंड सृजत किया गया था। संस्था के ही एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि तीनों ने संस्था की गवर्निंग बाडी की मंजूरी लिए बिना 21 लाख रुपये का फंड निकलवा लिया। यह विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने गुड़गांव जिला अदालत में अर्जी दाखिल कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। वहां के अतिरिक्त सेशन जज की अदालत ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का निर्देश जारी किया था और पुलिस ने आठ फरवरी को पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। तीनों पूर्व सेनाधिकारी कथित फ्रॉड में गुड़गांव पुलिस को वांछित हैं। विंग कमांडर सीके शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उनकी बेटी ने पुलिस की ओर से हिरासत में लेने को गलत ठहराते हुए ट्वीट किया था और शुक्रवार सुबह से ही यह ट्वीट पूर्व सैनिकों व अन्य में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed