{"_id":"578f0b074f1c1b531fc4b6cc","slug":"honour-killing-daughter-nurder-girl-murder-sonipat-honour-killing-haryana-sonipat-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर बेटी की हत्या और जला दिया शव, मां-बाप और मामा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर बेटी की हत्या और जला दिया शव, मां-बाप और मामा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत में बेटी की हत्या के बाद संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की संदिग्ध मौत का मामला ऑनर किलिंग से ही जुड़ा निकला। युवती के मां-बाप ने ही उसकी हत्या कर शव जलाया था। मामला, सोनीपत जिले के गांव किलोहड़द का है। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए मृतका के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने तथा बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को आग लगाकर जलाने की बात कबूल की है। पुलिस हत्यारोपी पिता और मामा को बुधवार को अदालत में पेश करेगी, जबकि आरोपी मां को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि पुलिस ने आरोपी पिता मनोज, मां सुनीता और मामा जितेंद्र निवासी तेवड़ी को गांव किलोहड़द से ही काबू किया है। लगभग 9 दिन पुराने इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बना हुआ था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद ही आरोपियों को काबू किया है।

ये है मामला
हरियाणा के सोनीपत में बेटी की हत्या के बाद संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
गांव किलोहड़द निवासी ललिता (19) की 11 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने देर शाम ही युवती के शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया था। आननफानन में हुए अंतिम संस्कार के बाद गांव में ऑनर किलिंग की चर्चाओं ने जन्म लिया।
मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा तो जांच शुरू हुई। बताया गया था कि सोमवार को शाम के समय गांव किलोहड़द के सामने ही ललिता को प्रेमी के साथ बाइक पर पीछा करते हुए युवती के पिता ने पकड़ लिया था। पिता और प्रेमी के बीच झगड़ा भी हो गया था। जिसे बाद में ग्रामीणों ने शांत करा दिया था।
इस झगड़े की वजह से ही युवती की हत्या की गई। अगले दिन पुलिस ने आरोपी पिता मनोज कुमार, मां और अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया था।

मां का गोत्र बताई वजह
जहर, सुसाइड, हत्या
थाना पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ललिता की हत्या के लिए उसे सल्फास और कीटनाशक की दवा जबरदस्ती पिला दी थी। इसके बाद ललिता को कमरे में बंद कर दिया गया था। जब वह तड़प-तड़प कर मर गई तो उसके बाद श्मशान घाट पहुंचकर उसके शव को जला दिया। पुलिस के अनुसार मां का गोत्र लड़के के परिवार के गोत्र से मिलता था, इसी वजह से शादी नहीं की जा सकती थी। जबकि ललिता वहीं शादी करने पर अड़ी थी।
मामला दर्ज करते ही जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान कुछ साक्ष्य मिले हैं, इसी आधार पर पिता मनोज कुमार, मां सुनीता, मामा जितेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। सुनीता को जेल भेज दिया गया है, बाकी दोनों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान सबूत एकत्र किए जाएंगे।
-अजय मलिक, प्रभारी, थाना सदर