फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   honour killing, daughter murder, girl murder, sonipat honour killing, crime, sonipat, haryana

सोनीपत में ऑनर किलिंग: प्रेम संबंध रखने पर बेटी को खौफनाक सजा

Wed, 13 Jul 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Wed, 13 Jul 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
honour killing, daughter murder, girl murder, sonipat honour killing, crime, sonipat, haryana
हत्‍या
फिर एक बेटी को प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। कातिल कोई और नहीं, ब्लकि उसके पिता थे। ऑन किलिंग का केस सामने आया सोनीपत में। सोनीपत के गांव किलोहड़द में मान-सम्मान की खातिर एक लड़की की हत्या कर दी गई। उसका गांव के ही एक लड़के के साथ प्रेमप्रसंग।
विज्ञापन


पुलिस को भनक तक नहीं लगी और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। चौकीदार के बयान पर युवती के पिता व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार 19 साल की लड़की राई स्थित डीआईईटी से जेबीटी कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसका गांव डबरपुर के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक सोनीपत से आईटीआई कर रहा है। इसी बीच लड़की के परिवार वालों को दोनों के अफेयर का पता चल गया था। इसके चलते कई बार कहासुनी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को युवक के साथ बाइक पर घर लौट रही बेटी का शहर से ही पिता ने पीछा किया। गांव के बाहर जैसे ही बाइक रुकी तभी पीछा कर रहे पिता ने झगड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, वहीं युवती ने पिता का विरोध करते हुए प्रेमी से शादी करने तक की बात कही।

गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया लड़की का

honour killing, daughter murder, girl murder, sonipat honour killing, crime, sonipat, haryana
हरियाणा के पानीपत में युवक ने की भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया तो लड़की का पिता उसे लेकर चला गया। बाद में युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पता तब चला देर शाम परिजनों ने गुपचुप तरीके से युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

हालांकि इस बारे में चौकीदार दयाचंद का कहना है कि युवती की हत्या उसके पिता व अन्य परिजनों ने ही की है। उसने शव का दाहसंस्कार करते खुद देखा है। ग्रामीणों ने बताया कि जब पिता व प्रेमी का झगड़ा हो रहा था, तब युवती ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन वहां मौजूद एक युवक ने उसे रोक लिया था।

उधर, पुलिस की एक टीम डबरपुर के युवक से पूछताछ करने पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। उसकी मां ने बताया कि बेटा दो दिन से घर नहीं आया। बहरहाल दयाचंद के बयान पर ऑनरकिलिंग का केस दर्ज पुलिस ने इसकी गहनता से जांच कर दी है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही कोई खुलासा हो पाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed