फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   honour killing: brutal murder of daughter by father in karnal

प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ी तो बाप ने चुन्नी से गला घोंट डाला

Mon, 23 May 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 23 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
honour killing: brutal murder of daughter by father in karnal
murder

लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, वो उसी से शादी करने की जिद ठानी हुई थी, गुस्से में बाप ने चुन्नी से गला घोंट डाला। मामला हरियाणा के घरौंडा(करनाल) का है। चरित्र पर शक के चलते घरौंडा के हरिजन मोहल्ले में एक कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


लड़की का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर परिवार में नाराजगी थी। बार-बार मना करने भी पर भी जब लड़की नहीं मानी तो उसका पिता आपा खो बैठा और लड़की का चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही डीएसपी, एफएसएल, पुलिस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर के पास हरिजन मोहल्ले में रहने वाला रामफल मजदूरी करता है। उसकी 18 साल की लड़की 12वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद घर पर ही रह रही थी। इस दौरान उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

honour killing: brutal murder of daughter by father in karnal
हत्या - फोटो : DEMO Pics

इस पर परिवार के सदस्यों ने नाराजगी जताई, पर बार बार मना करने पर भी लड़की नहीं मानी और लड़की ने उसी लड़के से शादी करने की बात कही। रविवार की सुबह भी उनके घर में इसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। पिता ने अपने होश खो दिए और बेटी के गले में पड़ी चुन्नी से ही गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया।

शोर सुनकर लड़की की मां मौके पर पहुंची तक तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश लोहान, एफएसएल टीम, थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामफल ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी ही पुत्री की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की मां नन्ही देवी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed