{"_id":"63304d4bab39ad7d305edf81","slug":"heroin-consignment-dropped-by-pakistan-drone-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन: पंजाब में नशे की खेप गिराई, BSF जवानों ने फायरिंग की तो पाकिस्तान लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारतीय सीमा में घुसा ड्रोन: पंजाब में नशे की खेप गिराई, BSF जवानों ने फायरिंग की तो पाकिस्तान लौटा
Sun, 25 Sep 2022 06:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Sep 2022 06:18 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के जवानों ने सर्च के दौरान सीमांत गांव धनोआ के एक खेत से काले रंग के प्लास्टिक के टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया। पैकेट को खोलकर जांच करने पर उसके अंदर से हेरोइन के तीन पैकेट मिले। इनका वजन करीब सवा तीन किलो है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से शनिवार देर रात एक बार फिर ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुसा और नशे की खेप गिराकर लौट गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को सुबह सर्च अभियान के दौरान सीमांत गांव धनोआ के एक खेत से हेरोइन की खेप बरामद की है। इसका वजन सवा तीन किलो है। सीमा सुरक्षा बल के जवान और पंजाब पुलिस ने मिलकर इलाके में देर शाम तक सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के जवान घरिंडा थानाक्षेत्र में शनिवार की रात सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) रतन खुर्द इलाके में पाकिस्तान से एक ड्रोन आने की आवाज सुनी। जवानों ने तुरंत फायरिंग की तो ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया। इसके बाद जवानों ने दिन निकलने पर पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के जवानों ने सर्च के दौरान सीमांत गांव धनोआ के एक खेत से काले रंग के प्लास्टिक के टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया। पैकेट को खोलकर जांच करने पर उसके अंदर से हेरोइन के तीन पैकेट मिले। इनका वजन करीब सवा तीन किलो है। संदेह है कि ड्रोन ने हेरोइन के साथ हथियार भी गिराए होंगे। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन