फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gym owner murdered in village Ghariala of Tarn Taran

पंजाब में जिम मालिक की हत्या: तरनतारन में घर में घुसकर मारी पांच गोली, सात माह पहले ही लौटा था विदेश से

Tue, 07 Nov 2023 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 01:47 PM IST
सार

शरीर पर पांच गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
Gym owner murdered in village Ghariala of Tarn Taran
तरनतारन में जिम मालिक की हत्या - फोटो : फाइल

विस्तार

तरनतारन के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आते गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। थाना सदर पट्टी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव घरियाला करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले ही गांव लौटा था और जिम चलाता था। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए। रणजीत अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। आरोपियों ने रिवाल्वर से उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: पौने दो करोड़ की शादी के बाद महिला डॉक्टर से मांगा फ्लैट और ऑडी कार, चिकित्सक पति पर सनसनीखेज आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर पांच गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर पिता मलूक सिंह जब हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रहे।

रणजीत के पिता मलूक सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे उनका घर बर्बाद हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पट्टी के प्रमुख गुरतेज सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed