{"_id":"655f7174996fd04d620074ec","slug":"government-beldar-who-came-to-stop-illegal-mining-murdered-in-batala-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur News: अवैध खनन रोकने पहुंचे सरकारी बेलदार की हत्या, बटाला के गांव कोटला बज्जा सिंह में हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gurdaspur News: अवैध खनन रोकने पहुंचे सरकारी बेलदार की हत्या, बटाला के गांव कोटला बज्जा सिंह में हुई वारदात
Thu, 23 Nov 2023 09:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:34 PM IST
सार
मृतक बेलदार दर्शन सिंह के साथियों ने बताया कि बुधवार की देर रात दर्शन सिंह को सूचना मिली थी कि कसूर ब्रांच नहर के पास कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। जब दर्शन सिंह मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग ट्राली में रेत भर रहे थे। रोकने पर हमला कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दर्शन सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बटाला के गांव कोटला बज्जा सिंह के नजदीक कसूर ब्रांच की नहर के पास अवैध खनन रोकने पहुंचे सरकारी बेलदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल बेलदार को बटाला के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बेलदार को मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है।
विज्ञापन
मृतक बेलदार की पहचान दर्शन सिंह (53) निवासी नाथपुर कादियां के रूप में हुई है। दर्शन सिंह नहर विभाग में बेलदार के रूप में कार्यरत था। वहीं आरोपी मौके से अपनी ट्रैक्टर-ट्राली समेत फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक बेलदार दर्शन सिंह के साथियों ने बताया कि बुधवार की देर रात दर्शन सिंह को सूचना मिली थी कि कसूर ब्रांच नहर के पास कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। जब दर्शन सिंह मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग ट्राली में रेत भर रहे थे।
विज्ञापन
दर्शन सिंह ने उन्हें रोका और ट्रैक्टर ट्रॉली पास के एक गेस्ट हाउस ले जाने को कहा लेकिन उक्त अज्ञात लोगों ने दर्शन सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। दर्शन सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना रंगड नंगल के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन